{"_id":"6a70f659ad7522f82802c2af","slug":"womans-hand-gets-stuck-in-bottle-crusher-machine-freed-after-a-15-minute-struggle-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-180757-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बोतल क्रशर मशीन में फंसा महिला का हाथ, 15 मिनट की मशक्कत के बाद निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बोतल क्रशर मशीन में फंसा महिला का हाथ, 15 मिनट की मशक्कत के बाद निकला
विज्ञापन
शाहजहांपुर में रेलवे स्टेशन पर बोतल क्रशर मशीन में फंसा महिला का हाथ। स्रोत: रेलवे
शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर एक पर सोमवार दोपहर पानी की खाली बोतल निकालने के प्रयास में एक महिला का हाथ बोतल क्रशर मशीन में फंस गया। 15 मिनट की मशक्कत के बाद कर्मचारी ने मशीन खोलकर महिला का हाथ सुरक्षित बाहर निकाला।
मोहल्ला दिलाजाक निवासी गीता देवी रेलवे स्टेशन पर सीएचआई कार्यालय के सामने ट्रायल के तौर पर रखी गई बोतल क्रशर मशीन के पास पहुंचीं। मशीन उस समय संचालित नहीं हो रही थी। गीता देवी को मशीन में लोगों की डाली गई खाली पानी की बोतल दिखाई दे रही थी। बोतल निकालने के लिए जैसे ही उन्होंने अंदर हाथ डाला, उनका हाथ मशीन में फंस गया।
सूचना मिलने पर सीएमआई एसके ठाकुर ने मौके पर पहुंचे और हाथ निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद मुरादाबाद हेड क्वार्टर को सूचना दी। वहां से मशीन कंपनी के स्थानीय कर्मचारी को भेजा गया। कर्मचारी ने मशीन का डिब्बा खोलकर महिला का हाथ सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर भीख मांगने और कबाड़ बीनने वाले घूमते रहते हैं। मंडलीय अधिकारियों के निर्देश के बाद भी सुरक्षा एजेंसी इन्हें अंदर आने से नहीं रोक पा रही हैं। सीएमआई एसके ठाकुर ने बताया कि मशीनों को अभी ट्रायल पर लगाया गया। मशीनों से छेड़छाड़ नहीं करें और उनमें डाली गई वस्तुओं को स्वयं निकालने का प्रयास नहीं करें।