फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman who jumped into river not found even after 36 hours

Shahjahanpur News: 36 घंटे बाद भी नहीं मिली नदी में कूदी महिला

Sat, 20 Sep 2025 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Woman who jumped into river not found even after 36 hours
शाहजहांपुर। 36 घंटे बाद भी अजीजगंज में पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास गर्रा नदी में कूदी महिला नहीं मिल सकी। दिनभर पीएसी व एसडीआरएफ की टीम महिला की तलाश में जुटी रही। अंधेरा होने पर टीम ने रेस्क्यू को बंद कर दिया। शनिवार सुबह फिर महिला की तलाश कराई जाएगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह करीब पांच बजे एक महिला पंचमुखी बालाजी मंदिर के पास पहुंची। इसके बाद महिला ने सीढि़यों पर अपनी चप्पल उतारी, अपना दुपट्टा व पानी की बोतल रखी। इसके बाद नदी में छलांग लगा दी। सुबह टहलने के लिए निकले लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीएसी व एसडीआरएफ की टीम बुलवाई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार व शुक्रवार को दिनभर टीम महिला की तलाश में जुटी रही, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। थाना प्रभारी अश्वनी सिंह ने बताया कि साउथ सिटी निवासी नेवी से सेवानिवृत्त सर्वेश दीक्षित की 55 वर्षीय पत्नी मीना बृहस्पतिवार की सुबह से लापता हैं। महिला की तलाश के दौरान आज भी उनके परिजन साथ रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed