फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman strangles teen in child dispute, condition critical

बच्चों के विवाद में महिला ने किशोर का गला दबाया, हालत गंभीर

Mon, 24 Aug 2020 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Woman strangles teen in child dispute, condition critical
जैतीपुर। बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद एक महिला ने किशोर का गला दबा दिया। इससे किशोर की हालत बिगड़ गई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। किशोर के परिजन की ओर से महिला के खिलाफ तहरीर दे दी गई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

यह घटना रविवार शाम करीब तीन बजे की है। जैतीपुर थाना क्षेत्र के रामपुर न्यूरिया गांव निवासी रामानंद ने बताया कि रविवार को अपराह्न करीब तीन बजे उनका 13 साल का बेटा अतुल बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलने के दौरान बच्चों के बीच विवाद हो गया। इसी बीच एक बच्चे की दादी मौके पर जा पहुंची। उसने अतुल को बुरी तरह पीटा और फिर उसका गला दिया।
विज्ञापन

इससे अतुल बेहोश होकर वहीं गिर गया। उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर महिला अपने घर चली गई। साथ में खेल रहे अन्य बच्चों ने इसकी सूचना अतुल के परिवार वालों को दी। परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे और अतुल को उठाकर पड़ोस में डॉक्टर के पास ले गए। आसपास के कई डॉक्टरों को दिखाने के बाद बच्चे को होश नहीं आया। इस पर परिवार वाले किशोर को लेकर जैतीपुर थाने पहुंचे। वहां पुलिस ने किशोर की गंभीर हालत को देखकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद अतुल को होश आ गया।, मगर उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए देर शाम जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर न्यूरिया में खेलने के दौरान दो बच्चों में विवाद हो गया था। इसी विवाद में एक महिला पर किशोर का गला दबाने का आरोप है। उसके परिवार वालों ने तहरीर दी है, मामले की जांच की जा रही है।
प्रदीप कुमार सिंह थानाध्यक्ष जैतीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed