फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman sent to Dubai on tourist visa, molested on return

Shahjahanpur News: टूरिस्ट वीजा पर महिला को भेजा दुबई, लौटने पर छेड़खानी

Tue, 25 Nov 2025 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Woman sent to Dubai on tourist visa, molested on return
बंडा। कस्बे के एक मोहल्ले की महिला के साथ वीजा के नाम पर ठगी की गई। आरोप है कि उसे टूरिस्ट वीजा पर दुबई भेज गया। वहां कार्य का वीजा नहीं मिलने के कारण उसे लौटना पड़ा। रुपये मांगने पर अश्लीलता करते हुए धमकाया गया। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को बताया कि वह बंडा में स्थित एक संस्थान में नौकरी करती थी। यहां गांव के युवक का आना-जाना था। युवक ने अपने को एक सेंटर का संचालक बताया। जान-पहचान होने पर युवक ने दुबई में वर्क वीजा दिलवाकर अच्छे वेतन पर रेस्टोरेंट में नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। उसने डेढ़ लाख रुपये में बात तय की।
विज्ञापन

महिला के अनुसार, युवक की बातों में आकर उसने कुछ रुपया ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिया। शेष नकद धनराशि दी। तय दिन पर महिला अपने भाई और रिश्तेदार के साथ अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची। यहां पर पहले से मौजूद आरोपी ने इमीग्रेशन में आई अड़चन का हवाला देकर उधार के तौर पर 50 हजार रुपये ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सात सितंबर को दुबई भेज दिया गया। दुबई में पहुंचने पर अफसरों ने उसका वीजा देखकर बताया कि यह टूरिस्ट वीजा है। उसे वर्क वीजा नहीं दिया जा सकता। युवक से संपर्क साधने पर उसने कुछ दिन के लिए रुकने के लिए कहा। इसके बावजूद वीजा और कार्य नहीं मिला। आरोप है कि फोन से संपर्क करने पर आरोपी ने वहां अन्य भारतीय युवतियों की तरह कार्य करने की सलाह दी। तब उसे ठगी का एहसास हुआ।

वह भारत लौट आई और अपने रुपयों की मांग की। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने अपने सेंटर पर बुलाकर अश्लीलता की। विरोध करने पर मारपीट कर भगा दिया। इंस्पेक्टर प्रदीप राय ने बताया कि तहरीर मिल गई है। आरोपी से पूछताछ की जाएगी। जांच के बाद दोषी पाए जाने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed