फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman murdered in Hyderabad relatives came to Shahjahanpur with the dead body

हैदराबाद में महिला की हत्या: 1500 किमी दूर से शव लेकर शाहजहांपुर आए परिजन, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

Sat, 01 Jun 2024 01:09 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 01 Jun 2024 01:09 PM IST
सार

हैदराबाद में शाहजहांपुर की महिला को उसके पति ने मार डाला। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। परिवार के लोग शव लेकर शाहजहांपुर आए, यहां उसका पोस्टमार्टम कराया गया।  

विज्ञापन
Woman murdered in Hyderabad relatives came to Shahjahanpur with the dead body
शमशीदा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तेलंगाना के हैदराबाद में विवाद के बाद पति ने पत्नी के सिर पर फावड़ा मारकर हत्या कर दी। महिला शाहजहांपुर के परौर क्षेत्र की रहने वाली थी। शुक्रवार रात परिवार वाले महिला का शव लेकर परौर पहुंचे। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

 
थाना परौर क्षेत्र के बम्हनी चौकी की रहने वाली शमशीदा (56) अपने बेटे नौशाद, मुस्तकीम, इमरान, रिजवान के साथ हैदराबाद की एक फैक्टरी में मजदूरी करने गईं थीं। कुछ दिन बाद पति मुश्ताक भी हैदराबाद पहुंच गया। शमशीदा और मुश्ताक के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।
विज्ञापन


30 मई की रात हुई थी घटना 
बताया गया है कि 30 मई की रात मुश्ताक ने शमशीदा के सिर पर फावड़ा मार दिया। वह बेहोश होकर गिर गई। आरोपी मौके से भाग गया। बेटे मुस्तकीम ने जब मां को घायल अवस्था में देखा तो वह उन्हें लेकर पास के अस्पताल गया। इलाज के दौरान शमशीदा ने दम तोड़ दिया। परिवार के लोग शव लेकर 31 मई की रात परौर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर एसपी ग्रामीण मनोज कुमार अवस्थी, सीओ अजय कुमार राय, थाना प्रभारी सोनी शुक्ला मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सीओ ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। घटनास्थल हैदराबाद है, इसलिए आगे की कार्रवाई वहीं से होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed