फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   woman murdered by beaten

घरेलू कलह में महिला की पीटकर हत्या, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 24 Mar 2020 11:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
woman murdered by beaten
जैतीपुर। थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र के गांव खमरिया में सोमवार शाम घरेलू कलह में महिला की पीटकर हत्या कर दी गई। पिता ने देर रात पति, देवर समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी पति और देवर को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

हरदोई में थाना पाली के गांव अलमापुर निवासी उदयवीर ने बताया कि उन्होंने बेटी प्रेमलता (35) की शादी खमरिया निवासी गुड्डू के साथ दस वर्ष पहले की थी। प्रेमलता के चार बच्चे हैं। गुड्डू बेवजह बेटी के साथ आए दिन मारपीट करता था। सोमवार शाम घरेलू कलह में पति गुड्डू, देवर अनमोल और देवरानी अनुपम ने मिलकर प्रेमलता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। गांववालों के जरिये उन्हें देर शाम सूचना मिली तो वह बेटी की ससुराल पहुंचे। यहां बेटी मृत अवस्था में पड़ी थी। उसके पीठ पर नीले निशान थे और सीने व गले में भी निशान थे। रात करीब दो बजे पुलिस को सूचना दी गई। गांव पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी कर पिता की तहरीर पर तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली और शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। आरोपी पति और देवर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं थानाध्यक्ष राजेश बाबू मिश्रा ने बताया कि मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed