{"_id":"69b46a47bdca0c66ca0c3270","slug":"woman-injured-after-being-struck-by-train-dies-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-167872-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ट्रेन से कटकर घायल हुई महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ट्रेन से कटकर घायल हुई महिला की मौत
विज्ञापन
खुटार के गांव नवदिया ओरिलाल निवासी कमला देवी का फाइल फाेटो। स्रोत : परिजन
खुटार। पूर्णागिरि धाम से दर्शन कर लौटी गांव नवदिया ओरीलाल निवासी राजेंद्र कुमार की पत्नी 60 वर्षीय कमला देवी का पैर ट्रेन से कट गया था। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
कमला देवी अपने पति और अन्य परिजनों के साथ पूर्णगिरि गईं थीं। 12 मार्च को सभी लोग पीलीभीत-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन से वापस आ रहे थे। शाम 7:30 बजे अकेला हॉल्ट पर ट्रेन से उतरते समय कमला देवी का पैर फिसल गया और वह ट्रेन के नीचे आ गईं थीं। इस बीच ट्रेन के चलने से उनका एक पैर कट गया था।
गंभीर हालात में परिजन उन्हें पूरनपुर स्थित सीएचसी ले गए थे। यहां इलाज के दौरान कमला देवी ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची थाना सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने जानकारी ली। कमला देवी की मौत से पुत्र हरवंश, हरप्रीत, मायाराम, पुत्री ऊषा, रेनू, गायत्री, प्रेमवती का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद