फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman falls from scooter, dies after being crushed by trolley wheel

Shahjahanpur News: स्कूटी से गिरी महिला की ट्राॅली के पहिये से कुचलकर मौत

Fri, 13 Mar 2026 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Woman falls from scooter, dies after being crushed by trolley wheel
निगोही (शाहजहांपुर)। परसौना खलीलपुर-बिरासिन मार्ग पर बृहस्पतिवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राॅली को ओवरटेक करते समय अनियंत्रित हुई स्कूटी पर सवार पीलीभीत जिले के बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव नवदिया निवासी 60 वर्षीय उर्मिला देवी गिर गईं। ट्राॅली के पहिये से कुचलकर उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक भाग गया।
विज्ञापन

उर्मिला देवी की पुत्री का विवाह परसौना खलीलपुर गांव में हुआ है। वह दो दिन पूर्व बेटी से मिलने उसकी ससुराल आईं थीं। बृहस्पतिवार को दोपहर उर्मिला देवी अपने दामाद दिनेश के छोटे भाई निखिल के साथ घर जाने के इरादे से स्कूटी से निगोही तक आ रहीं थीं। परसौना खलीलपुर और बिरासिन गांव के बीच कैमुआ पुल के पास आगे गन्ना लेकर चीनी मिल जा रही एक ट्रैक्टर ट्राॅली को ओवरटेक करने के प्रयास में स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई। इससे स्कूटी पर पीछे बैठीं उर्मिला भी सड़क पर गिर गईं। इसी दौरान ट्राॅली का पहिया उनके ऊपर से निकल गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राॅली और उसके चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed