{"_id":"66fcf5fb611d3ded2b0d61b7","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-in-shahjahanpur-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, अस्पताल में शव छोड़कर चले गए ससुरालवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, अस्पताल में शव छोड़कर चले गए ससुरालवाले
Wed, 02 Oct 2024 01:01 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 02 Oct 2024 01:01 PM IST
सार
शाहजहांपुर में मंगलवार को विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना मिलने पर उसके मायकेवाले राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां विवाहिता का शव मिला। उसके ससुरालवाले फरार हैं। मायकेवालों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विवाहिता का फाइल फोटो
विस्तार
शाहजहांपुर के सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव नथुआपुर निवासी मुनेंद्र कुमार की 21 वर्षीय पत्नी राजमालती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। आरोप है कि दहेज के लिए हत्या कर शव जलाने का प्रयास किया गया। राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे मायकेवालों को राजमालती मृत हालत में मिली। उसके ससुरालवाले वहां नहीं थे।
विज्ञापन
गांव आयुं निवासी सावित्री देवी ने अपनी बेटी राजमालती का विवाह छह महीने पूर्व मुनेंद्र के साथ किया था। उनका आरोप है कि बेटी के ससुरालवाले दहेज में एक लाख रुपये और सोने की अंगूठी मांग रहे थे। इसे लेकर कई बार पंचायत भी हुई। मंगलवार को राज मालती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायकेवाले राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो बेटी मृत अवस्था में मिली।
विज्ञापन
आरोप है कि उसे जलाकर मारा गया है। गांव के व्यक्ति की सूचना पर परिवार के लोग पहुंचे। मृतक की मां ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी सीपी शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन