फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman dies, son injured in accident in Mailani area

Shahjahanpur News: मैलानी क्षेत्र में हुए हादसे में महिला की मौत, पुत्र घायल

Sun, 02 Mar 2025 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 02 Mar 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Woman dies, son injured in accident in Mailani area
खुटार सीएचसी पर भर्ती मैलानी के गांव फुलैया का विकास। संवाद
खुटार। सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पुत्र गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन

लखीमपुर के थाना मैलानी के गांव फुलैया निवासी जगदीश लखनऊ में काम करते हैं। घर में उनका पुत्र विकास और पत्नी अंगीरा देवी रहते थे। शनिवार को विकास साइकिल से अपनी मां 40 वर्षीय अंगीरा देवी को दवा दिलाने मैलानी जा रहे थे। खुटार-मैलानी मार्ग पर जंगल में एक ट्रैक्टर से जुड़ीं दो ट्राॅलियां का कुंडा टूट जाने से ट्राॅली साइकिल से टकरा गई। इससे विकास और अंगीरा देवी घायल हो गए। एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी में लाया गया, जहां डॉक्टर ने अंगीरा देवी को मृत घोषित कर दिया। विकास को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि मामला मैलानी थाना क्षेत्र का है, वहां की पुलिस को सूचना दे दी गई है। कार्रवाई मैलानी पुलिस करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed