फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman dies in road accident, mother and brother-in-law injured

Shahjahanpur News: सड़क हादसे में महिला की मौत, मां और देवर हुए घायल

Sun, 16 Nov 2025 11:13 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Woman dies in road accident, mother and brother-in-law injured
शाहजहांपुर। हरदोई जिले के शाहबाद थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर लगने से घायल मदनापुर थाना क्षेत्र के सुजावलपुर गांव की 20 वर्षीय सुचि की राजकीय मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। हादसे में महिला का देवर व मां मनोरमा घायल हो गए। दोनों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

बताते हैं कि सुचि की बहन कोमल की शादी 28 नवंबर को होनी है, इसलिए सुचि अपने देवर और मां के साथ बाइक से मायके जा रही थी। शाहबाद थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव के पास खेत की जोताई कर रहा ट्रैक्टर अचानक सड़क पर आ गया। जिससे टकराकर तीनों घायल हो गए। सुचि ने दम तोड़ दिया। सुचि की मौत से उसके परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं हैं। शव को देख परिजनों को रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है।
विज्ञापन

--
ट्रैक्टर की टक्कर लगने से बाइक सवार घायल

खुटार। गांव कढ़ैया मय चक निवासी रामचंद्र रविवार को शाम किसी काम से गांव सहारु जा रहे थे। गांव सीतापुर के पास उनकी बाइक में एक ट्रैक्टर की टक्कर लग गई। हादसे में रामचंद्र गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 सेवा की एंबुलेंस से रामचंद्र को खुटार सीएचसी लाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उनको राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। रामचंद्र हेलमेट नहीं लगाए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल

कांट। मदनापुर मार्ग पर शनिवार को देर रात जिंदों वाली पुलिया के पास एक तेज रफ्तार कार सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। टक्कर लगने से बाइक पर सवार दो युवक उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

कार की टक्कर इतनी तेज लगी कि बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल भेजा। इंस्पेक्टर राकेश मौर्या ने बताया कि घायलों के परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। संवाद
--
हादसों में बाइक सवार दंपती और बालक समेत छह लोग घायल
शाहजहांपुर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में बाइक सवार दंपती और उनके पुत्र समेत छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहां से गंभीर रूप से घायल तीन युवकों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

निगोही। चक्रमली गांव के संतकुमार रविवार को दोपहर पत्नी मोरकली और पुत्र ब्रजेश के साथ बाइक से रिश्तेदारी में जा रहे थे। ऐंठापुर गांव के पास लघुशंका के बाद जैसे ही बाइक पर पत्नी और बेटे के साथ बैठे कि इसी दौरान पीछे से आए एक बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए। तीनों हेलमेट नहीं लगाए थे। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर टक्कर मारने के आरोपी अज्ञात बाइक चालक की तलाश की जा रही है।
तिलहर। निगोही मार्ग पर शनिवार की रात घर लौट रहे बलेमा गांव के अनिल कुमार की बाइक में नवदिया गांव के पास एक ट्रैक्टर की टक्कर लग गई। हादसे में अनिल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बेहोशी की हालत में एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया और वहां प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। शनिवार को देर बाइक से लखनऊ जा रहे गाजियाबाद के लोनी निवासी विशाल लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर कछियानी खेड़ा हनुमान मंदिर के पास किसी वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी पर प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों ने राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

बंडा। कस्बे से अपने घर बाजपुर केसरी गांव जा रहे श्रीपाल रविवार देर शाम देवकली मार्ग पर बौठा जमालपुर गांव के मोड़ के पास बाइक में किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर वहां पहुंची एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी पर लाया गया। बाद में हालत गंभीर देख उन्हें राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed