{"_id":"662c3fe42a5f8edbe70e3624","slug":"woman-dies-in-car-collision-three-injured-including-son-in-law-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-117503-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कार की टक्कर से महिला की मौत, दामाद समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कार की टक्कर से महिला की मौत, दामाद समेत तीन घायल
Sat, 27 Apr 2024 05:29 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 27 Apr 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मुंडन संस्कार की दावत में शामिल होने जाते समय एक बाइक पर सवार चार लोगों को कार से टक्कर लग गई। हादसे में सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव कलुआपुर निवासी सुनीता (55) की मौत हो गई। बाइक चला रहे उनके दामाद सतेंद्र समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने कार कब्जे में ले ली है।
लखीमपुर जिले के थाना मोहम्मदी के गुर्जरपुर निवासी सतेंद्र के भाई कुलदीप के पुत्र का बृहस्पतिवार को मुंडन संस्कार था। सवारी वाहन न मिलने पर शाम को सतेंद्र अपनी सास सुनीता, साली सरोजनी और उसके पुत्र एलिस को बाइक पर बैठाकर कार्यक्रम में जा रहे थे। खुटार के रामपुरकलां से मोहम्मदी की ओर जाने वाले लिंक मार्ग पर पुलिया के पास उनकी बाइक में तेज गति से आई कार से टक्कर लग गई। उनकी बाइक पुलिया से जा टकराई।
हादसे में सुनीता गंभीर रूप से घायल हो गईं। अन्य को भी काफी चोटें आईं। घायलों को खुटार सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर सुनीता को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रास्ते में उनकी मौत हो गई।