फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   woman died under suspicious circumstances

Shahjahanpur News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत

Sat, 06 Sep 2025 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
woman died under suspicious circumstances
कीर्ति देवी का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। कांट थाना क्षेत्र के गढ़चपा गांव निवासी 24 वर्षीय कीर्ति देवी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर विषाक्त पदार्थ देकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मिर्जापुर थाना क्षेत्र के सुरहा गांव निवासी कीर्ति देवी की शादी करीब डेढ़ साल पूर्व गढ़चपा गांव निवासी सुशील के साथ हुई थी। परिजनों के अनुसार, शादी में कीर्ति को सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज दिया था, लेकिन ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। आए दिन उसे परेशान करते थे।
विज्ञापन

पौने तीन माह मायके में रहकर कीर्ति पिछले माह ही अपनी ससुराल गई थी। परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम ससुराल वालों ने फोन कर बताया कि कीर्ति के मुंह से झाग निकल रहा है। अस्पताल गए तो कीर्ति देखकर रोने लगी। बोली : हमे बचा लो। इसके बाद उसकी मौत हो गई। इस दौरान ससुरालीजन भी भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के भाई ने बताया कि बहनोई गैस चूल्हे पर खाना तक नहीं बनाने देता था। कॉल करने पर उससे बात नहीं कराता था। बहन को मोबाइल लेकर दिया तो उसे तोड़ दिया। कांट इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
--
नकदी, कार की मांग पूरी नहीं होने पर शादी से किया इन्कार

पुवायां। पांच लाख रुपये और कार की मांग पूरी न होने पर शादी से इन्कार करने पर सीओ के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने सीओ को बताया कि उसने बहन का रिश्ता 25 मई को फर्रुखाबाद के मोहल्ला श्यामनगर निवासी प्रियांशु श्रीवास्तव के साथ तय किया था। रिश्ता तय करने के दिन ही रोक भी कर दी थी। आरोप लगाया कि कुछ दिनों के बाद प्रियांशु के साथ उनके पिता रामसागर श्रीवास्तव, मां चमन श्रीवास्तव, बहन प्रियंका, बहनोई मुकुल श्रीवास्तव उनके घर गोदभराई की रस्म करने आए।

गोद भराई के बाद शादी की तिथि दो नवंबर तय हुई। 24 जुलाई को प्रियांशु के परिवार के सदस्य एकराय होकर पांच लाख रुपये और कार की मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर बहन को मांगलिक बताते हुए शादी से मना कर दिया। उन्होंने सुलह समझौता केंद्र में प्रार्थनापत्र दिया, लेकिन प्रियांशु और उनके परिजन वहां भी नहीं आए। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि सीओ के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद

कीर्ति देवी का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

कीर्ति देवी का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed