फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman committed suicide...husband packed the body in a suitcase to dispose it off

Shahjahanpur News: महिला ने की आत्महत्या... पति ने ठिकाने लगाने के लिए सूटकेस में पैक किया शव

Mon, 19 May 2025 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 19 May 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Woman committed suicide...husband packed the body in a suitcase to dispose it off
तिलहर में पति अशोक (लाल टीशर्ट में) से पूछताछ करती पुलिस। संवाद
तिलहर। तिलहर थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक महिला ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस की कार्रवाई से घबराए पति ने उसका शव एक सूटकेस में पैक कर दिया। ठिकाने लगाने से पहले ही सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमॉर्टम में हैंगिंग से मृत्यु की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

मोहल्ला पक्का कटरा निवासी अशोक कुमार की 35 वर्षीय पत्नी सविता घरों में कामकाज करती थी। अशोक एक बैंक में वसूली का काम करता है। वह गौ रक्षक संघ का नगर महामंत्री भी है। पुलिस की पूछताछ में अशोक ने बताया कि शनिवार रात वह मोहल्ले में आई एक बरात देखने चला गया था। इसी बीच सविता ने दरवाजे की चौखट से दुपट्टे के फंदे से लटककर जान दे दी। वह रात करीब एक बजे लौटकर आया तो सविता को फंदे से लटका देखा। उसने तुरंत सविता को फंदे से नीचे उतार लिया। उसके बच्चे और मां दिन्ना देवी जाग गईं। वह रातभर शव के पास ही बैठा रहा। उसने शव को ठिकाने लगाने की नीयत से सूटकेस में पैक कर दिया। सुबह उसने बरेली में रह रहे भाई अनिल को फोन कर जानकारी दी। इस पर अनिल ने कहा कि वह वकील से बात करके बताएगा। उन्होंने कुछ देर में फोन करने के लिए कहा। अनिल ने पीआरवी-112 में फोन कर दिया। सुबह करीब दस बजे सीओ तिलहर ज्योति यादव, थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार पुलिस
विज्ञापन

बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस की पूछताछ में अशोक ने पूरी बात बताई। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि महिला के परिजनों को सूचना दे दी गई है। सीओ ज्योति यादव ने बताया कि महिला के परिजन अलीगढ़ के रहने वाले हैं। सूचना पर वे लोग आ गए हैं। अभी उन्होंने कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और तहरीर के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------

बेटे की बीमारी से थी परेशान
सविता की अशोक से 2010 में शादी हुई थी। बड़ी बेटी संध्या 14 साल की है। छोटा बेटा अमन आठ और रोहित तीन साल का है। अमन को ब्लड कैंसर है। इसको लेकर सविता काफी परेशान रहती थी। बेटे के उपचार में काफी रुपये लगा चुकी थी।
आसपास के लोगों ने बताया कि अशोक एक निजी बैंक के लिए वसूली का कार्य करता है। उसका पत्नी से अक्सर विवाद होता रहता था। इससे वह परेशान रहती थी। आशंका है कि इसी वजह से उसने यह कदम उठाया। पुलिस के मुताबिक महिला मानसिक रूप से काफी परेशान थी। वह पहले भी आत्मघाती कदम उठा चुकी है।

---------------------
पुलिस की कार्रवाई से घबरा गया था अशोक
पुलिस के मुताबिक, पत्नी के आत्महत्या करने के बाद अशोक काफी घबरा गया था। उसे लगा कि पुलिस उसे जेल भेज देगी। उसने बच्चों और मां को भी चुप करा दिया था। रात में शव ठिकाने लगाने की सोचता रहा लेकिन पुलिस रास्ते में न पकड़ ले, इसको लेकर बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। सुबह पुलिस के पहुंचने पर अशोक घर में मिल गया था।
-------
प्रथमदृष्टया महिला के आत्महत्या करने की बात सामने आई है। इसकी तस्दीक बच्चों ने भी की है। इसके बावजूद संदेह के आधार पर पोस्टमॉर्टम कराया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
राजेश द्विवेदी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed