फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   woman commits suicide

फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, दहेज के लिए हत्या का आरोप

Mon, 14 Mar 2022 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 12:38 AM IST
विज्ञापन
woman commits suicide
प्रीतिदेबी का फाइल फोटो - फोटो : SHAHJAHANPUR
निगोही। क्षेत्र के गांव भटिउरा पृथ्वीपुर निवासी संजीव कुमार की पत्नी प्रीती देवी (23) का शव फंदे पर लटका मिला। मृतका के पिता ने दहेज में दो लाख रुपये न देने पर बेटी का गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने पति, सास, ससुर समेत छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

खुदागंज के गांव सकतिया बहादुरपुर निवासी भाईलाल ने पुत्री प्रीती देवी की शादी दो वर्ष पहले निगोही थाना क्षेत्र के गांव भटिउरा पृथ्वीपुर निवासी संजीव कुमार के साथ की थी। विवाह में दिए दहेज से प्रीती के ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। वे दहेज में दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे। रविवार सुबह प्रीती सात महीने की बेटी को दूध पिलाने की बात कहते हुए कमरे में गई थी। तभी उसने कमरे में रस्सी के सहारे फंदे से लटककर जान दे दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे पिता भाईलाल ने दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया। उन्होंने थाना प्रभारी बृजेश सिंह को तहरीर दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर पर पुलिस ने प्रीती के पति संजीव कुमार, ससुर महेशपाल, सास रानी देवी, चचिया ससुर दिनेश, ननद सविता और अनुपम समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। तिलहर तहसीलदार जगनमोहन जोशी भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सदर अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा।
बहन को लेने आए भाई को लौटा दिया था
शनिवार को प्रीती का भाई अवधेश बहन के घर आया था। उसने होली के त्योहार पर बहन को विदा करने के लिए कहा था। तब संजीव कुमार ने मायके भेजने से मना कर दिया था। पिता भाई लाल का आरोप है कि दहेज न देने पर आए दिन बेटी को मारपीट कर भगाने और बेटे की दूसरी शादी कराने की धमकी दी जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed