{"_id":"57434de24f1c1bd725690868","slug":"woman-burnt-in-mysterious-circumstances-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में महिला झुलसी, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में महिला झुलसी, मौत
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Tue, 24 May 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी क्षेत्र के गांव भुड़िया में रविवार की देर रात संदिग्ध हालात में एक महिला झुलस गई। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव भुड़िया निवासी संजीव कुमार की 25 वर्षीय पत्नी आरती रात करीब 12 बजे संदिग्ध हालत में झुलस गईं। उसे मोहम्मदी अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर दिया गया। रात करीब ढाई बजे आरती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक आरती 95 फीसदी से अधिक जल गई थी। इलाज के दौरान दोहपर में आरती ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के परिवार वाले घटना के बारे में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन