फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman arrested for making remarks on Scheduled Caste

Shahjahanpur News: अनुसूचित जाति पर टिप्पणी करने की आरोपी महिला गिरफ्तार

Fri, 06 Jun 2025 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Woman arrested for making remarks on Scheduled Caste
आरोपी महिला संध्या देवी उर्फ स्वीटी गुप्ता। स्रोत: मीडिया सेल
शाहजहांपुर। सोशल मीडिया पर एक महिला को अनुसूचित जाति के लोगों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी कर वीडियो डालना भारी पड़ गया। रिपोर्ट दर्ज कर थाना सदर बाजार पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एक जून को रोजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला लोदीपुर निवासी अमित कुमार आजाद ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि 31 मई को थाना सदर बाजार के मोहल्ला प्रोफेसर काॅलोनी, सुभाषनगर निवासी संध्या देवी उर्फ स्वीटी गुप्ता ने अपनी इंस्टाग्राम व फेसबुक आईडी से एक वीडियो अपलोड किया। इसमें उसने अनुसूचित जाति के लोगों के विरुद्ध गाली-गलौज करते हुए अपमानजनक बातें कही थीं।
विज्ञापन

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। इसकी विवेचना सीओ सिटी पंकज पंत कर रहे हैं। इस बीच अधिकारियों के निर्देश पर संध्या देवी उर्फ स्वीटी गुप्ता को गिरफ्तार किया गया। उसके मोबाइल को कब्जे में लिया गया। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed