फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   With the heat, the humidity increased from the clouds, increased uneasiness

गर्मी के साथ बादलों से बढ़ी उमस ने जनजीवन में बढ़ाई बेचैनी

Mon, 11 Apr 2022 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
With the heat, the humidity increased from the clouds, increased uneasiness
शाहजहांपुर में रविवार को गर्मी में गला तर करने को गन्ना का रस पीते लोग। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। वायु दाब में कमी के कारण शनिवार शाम से बादल छाने लगे तो रात में उमस बढ़ गई और न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री बढ़कर 21.6 डिग्री सेल्सियस हो गया। रविवार को सुबह बादल छाए होने के कारण ठंडी हवा चली। इससे थोड़ा सुकून मिला। दिन में अधिकतम तापमान 2.7 डिग्री कम होकर 37.5 डिग्री सेल्सियस हो गया, लेकिन बाद में धूप ने तेजी दिखानी शुरू की। उमस के साथ गर्मी के प्रकोप से खुले स्थानों पर भी घुटन जैसी महसूस होने लगी।
विज्ञापन

रात में उमस के कारण ज्यादातर लोग बिस्तरों पर बेचैन रहे और उन्हें चैन की नींद भी नहीं आई। हालांकि, दिन निकलने पर सूर्योदय के दो घटे बाद तक वातावरण में आर्द्रता 66 प्रतिशत बनी रही। ठंडी पछुआ हवा चलने से मौसम खुशनुमा बना रहा, लेकिन दिन में दस बजे के बाद धूप में तेजी आई तो पछुआ हवा भी गर्म होकर माहौल को गरमाने लगी। बादल छाए होने से धूप का तीखापन बीते दो-तीन दिन की तुलना में थोड़ा कम रहा और इसका असर दिन में अधिकतम तापमान में आई गिरावट के तौर पर दिखा, लेकिन जो लोग अपने कामों से घरों से बाहर निकले, उन्हें गर्मी ने बखूबी अहसास कराया।
विज्ञापन

रविवार को चौक मंडी से लेकर घंटाघर तक और मशीनरी मार्केट से बहादुरगंज, सदर बाजार होते हुए गोविंदगंज तक भीड़ से व्यस्त रहने वाली सड़कों पर दोपहर के वक्त सन्नाटा पसरा दिखा। जो लोग सड़कों पर दिखे भी, वे गर्मी से बचाव को तरह-तरह के जतन करते रहे। अपरान्ह तीन बजे के बाद हवा की गति मंद हुई तो गर्मी पर उमस हावी होने लगी। गन्ना शोध परिषद के मौसम विश्लेषक सुरेंद्र सिंह का कहना है कि वायु दाब में कमी के बावजूद पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से चल रही पछुआ हवा वातावरण की नमी सोख रही है। उन्होंने बताया कि अगले 48 घंटे तक मौसम में बदलाव होने की कोई संभावना नहीं है।

शाहजहांपुर में रविवार को दोपहर गर्मी से बचने को बाजार में छाता लगाकर जाती महिलाएं। संवाद

शाहजहांपुर में रविवार को दोपहर गर्मी से बचने को बाजार में छाता लगाकर जाती महिलाएं। संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed