फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Will not be able to comment on anyone's personal life during election campaign

Shahjahanpur News: चुनाव प्रचार में किसी के निजी जीवन पर नहीं कर सकेंगे टिप्पणी

Mon, 18 Mar 2024 02:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 18 Mar 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Will not be able to comment on anyone's personal life during election campaign
शाहजहांपुर। चुनाव के दौरान प्रत्याशी या संबंधित राजनीतिक दल का कोई कार्यकर्ता किसी दूसरे प्रत्याशी या दल के खिलाफ निजी टिप्पणी नहीं कर सकेंगे। यह आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में आएगा। ऐसा करने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


भारत निर्वाचन आयोग ने 16 मार्च को लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। जिले में चौथे चरण में 13 मई को मतदान होगा। चुनाव आयोग की तरफ से जारी निर्देश में कहा गया है कि चुनाव प्रचार के दौरान राजनीतिक दलों की आलोचना केवल उनकी नीतियों, कार्यक्रमों, पिछले रिकार्ड और कार्याें तक ही सीमित होनी चाहिए। शांतिपूर्ण और अबाधित घरेलू जीवन के प्रत्येक व्यक्ति के अधिकार की पूरी तरह से रक्षा की जानी चाहिए। मतदाताओं की जाति, सांप्रदायिक भावनाओं के आधार पर अपील नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

चुनाव प्रचार के लिए धार्मिक स्थलों का प्रयोग नहीं किया जाएगा। किसी व्यक्ति की राय या गतिविधियों के विरोध में उसके घर के सामने प्रदर्शन या धरना का सहारा नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात 10 से सुबह 10 बजे के बीच लाउडस्पीकरों का प्रयोग नहीं किया जाएगा। चुनाव के दौरान मतदाताओं को प्रलोभन देने के लिए नकदी, उपहार या शराब का वितरण नहीं किया जाएगा। उन स्थानों से जुलूस नहीं निकाला जाएगा, जहां पहले से दूसरी पार्टी बैठक कर रही है।

---------

एआरओ, जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट रखेंगे निगरानी

भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देश का पालन कराने के लिए एआरओ, जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट निगरानी करेंगे। इसके साथ जिला चुनाव कंट्रोल रूम में निर्वाचन आयोग का उल्लंघन की शिकायत आती है तो संबंधितों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन की कार्रवाई की जाएगी। सचल दल भी लगातार निगरानी के लिए क्रियाशील रहेंगे।


------

चुनाव आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन कराया जाएगा। अगर कोई उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। टीमें इसकी लगातार निगरानी करेंगी।

-संजय कुमार पांडेय, उप जिला निर्वाचन अधिकरी, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed