फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Will not accept Trump's conditions... will find market for products in other countries

Shahjahanpur News: ट्रंप की शर्तों को नहीं मानेंगे...दूसरे देशों में तलाश लेंगे उत्पादों के लिए बाजार

Sat, 02 Aug 2025 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Will not accept Trump's conditions... will find market for products in other countries
शाहजहांपुर में पत्रकारों से बातचीत करते आईआईए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल। संवाद - फोटो : संवाद
शाहजहांपुर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश प्लाईवुड मैन्युफैक्चर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने अमेरिका द्वारा भारत पर कुछ उत्पादों पर 25 फीसदी आयात शुल्क लगाने का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति आर्थिक आतंकवाद के हिसाब से पूरा देश चलाना चाहते हैं। उनका फैसला मानने से किसान, उद्यमी आर्थिक गुलामी की तरफ बढ़ते चले जाएंगे।
विज्ञापन

शहर के एक होटल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अशोक अग्रवाल ने कहा कि उद्यमियों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। अमेरिका भारतीय माल नहीं खरीदेगा तो हमारे संपर्क में पांच-छह नए देश आए हैं। हम अपना बाजार वहां तलाश लेंगे, पर डोनाल्ड ट्रंप की शर्तों को नहीं मानेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह आपदा नहीं बल्कि एक अवसर है। अमेरिका की अवसरवादी मानसिकता का प्रतीक है कि वह आज भारत के दुश्मन पाकिस्तान जैसे देश के साथ व्यापारिक संबंधों को बढ़ावा दे रहा है और भारत के ऊपर प्रतिबंध लगाने के अवसर तलाश रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हम विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं और हमारी पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था में लगभग दस प्रतिशत भागीदारी है। कहा कि हमें नए निर्यात बाजार खोजने में समय लगे, पर यह एक अवसर है कि अपने निर्यात ढांचे को दृढ़ किया जाए।

मंडलीय चेयरमैन गुरजीत मोंगा, सचिव रोहित गोयल, कोषाध्यक्ष जय गोविंद मोदी, पूर्व मंडलीय चेयरमैन अभिनव ओमर, हेमंत रोहरा, विकास अग्रवाल व अंकित गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed