फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Will get the gift of new bridge of Khannaut river on New Year

Shahjahanpur News: नववर्ष पर मिल जाएगी खन्नौत नदी के नए पुल की सौगात

Wed, 01 Nov 2023 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 01 Nov 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Will get the gift of new bridge of Khannaut river on New Year
खन्नौत नदी पर बन रहा पुल। संवाद
शाहजहांपुर। लोदीपुर खन्नौत नदी का टू-लेन पुल समय से पहले ही बनकर तैयार हो जाएगा। जबकि, इसे बनाने की समयावधि मार्च 2024 तक थी पर सेतु निगम दिसंबर में ही निर्माण पूरा करा लेगा। बताया जा रहा है कि नए साल से पुल पर वाहन फर्राटा भरने लगेंगे।
विज्ञापन


जीआईसी तिराहा से लेकर अटसलिया क्रॉसिंग तक सड़क का चौड़ीकरण कार्य काफी समय पहले पूरा हो चुका है। सुभाष चौराहे से जीआईसी तिराहे तक सड़क का दोहरीकरण का काम भी हो चुका है लेकिन खन्नौत नदी पर बने सिंगल पुल की वजह से जाम की समस्या बनी रहती थी। इसको देखते हुए लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद ने खन्नौत नदी पर दूसरा पुल बनवाने का प्रस्ताव पास कराया था। दोनों पुल बन जाने से जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी। सेतु निगम ने एक निजी एजेंसी को पुल बनाने का काम सौंपा था। पुल का निर्माण मार्च में शुरू हुआ था जिसे एक साल में निर्माण पूरा करना था। यानी मार्च 2024 तक पुल तैयार होने का लक्ष्य था, लेकिन संबंधित कंपनी ने इतनी तेजी से काम किया कि पुल का निर्माण दिसंबर में पूरा होने को है। पुल की टेस्टिंग के बाद यातायात शुरू हो जाएगा। पुल की लागत 12 करोड़ 14 लाख रुपये है। यह पुल 106 मीटर लंबा और साढ़े सात मीटर चौड़ा है।
विज्ञापन



संबंधित एजेंसी ने पुल का निर्माण तेजी से कराने के लिए दिन-रात काम किया। बारिश के मौसम में बाढ़ आने पर भी पुल का निर्माण कार्य प्रभावित नहीं हुआ। पुल का करीब 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बहुगुल और रामगंगा नदियों पर पैंटून पुल बनाने के काम ने तेजी पकड़ ली है। उम्मीद है कि दिवाली तक यहां से चौपहिया वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा। इससे आने-जाने की सहूलियत बढ़ने के अलावा मिर्जापुर, कलान व कायमगंज इलाके से लेकर जलालाबाद क्षेत्र तक व्यापारिक गतिविधियों को भी फिर से रफ्तार मिल सकेगी।




प्रत्येक वर्ष आवागमन को सुचारू करने के लिए परौर क्षेत्र में रामगंगा नदी पर कुंडरिया और हैदलपुर घाट पर पैंटून पुल का निर्माण कराया जाता है। बरसात के बाद अभी तक दोनों स्थानों पर पैंटून पुल का निर्माण न होने से आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है। नाव के सहारे आवागमन की व्यवस्था चल रही है। इससे आने-जाने वालों को काफी दिक्कत हो रही है। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन रथिन सिन्हा ने बताया कि कि दिवाली तक पैंटून पुल बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed