फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Will get challan deducted but will not wear helmet

चालान कटवाएंगे लेकिन हेलमेट नहीं लगाएंगे

Wed, 25 May 2022 06:11 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 06:11 PM IST
विज्ञापन
Will get challan deducted but will not wear helmet
बिना हेलमेट वाहन चालाने वालों का मोबाइल से चालान करता यातायात पुलिस कर्मी । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। बड़े पैमाने पर चालान की कार्रवाई के बावजूद लोग सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए तैयार नहीं नजर आ रहे। पकड़े जाने पर चालान तो कटवा ले रहे हैं, लेकिन हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। इस साल एक जनवरी से अप्रैल तक यातायात विभाग ने 4,510 लोगों का बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं लगाने पर चालान किया है। चेकिंग के दौरान अधिकतर लोगों के पास लाइसेंस नहीं मिलता है। ड्राइविंग लाइसेंस नहीं रखने वाले 2878 लोगों का यातायात विभाग ने चालान काटा है।
विज्ञापन

मोबाइल से बात करने वाले मिले सबसे कम
मोबाइल से बात करते समय वाहन चलाने में काफी खतरा रहता है। बाइक, कार को चलाने के दौरान मोबाइल के प्रयोग से हादसा होने की संभावना बनी रहती है। इस मुसीबत से छुटकारा पाने के लिए अधिकतर लोग सतर्कता बरतते हैं। यही वजह है कि चार महीने में मोबाइल से बात करने पर मात्र 80 लोगों के ही चालान किए हैं।
विज्ञापन

जनवरी से अप्रैल तक इतने हुए चालान
-4510 हेलमेट नहीं लगाने पर।
-680 तीन सवारी बैठन पर।
-2878 ड्राइविंग लाइसेंस न मिलने पर।
-448 सीट बेल्ट न लगाने पर।
-1630 गलत दिशा में चलने पर।
-740 संकेतों का उल्लंघन करने पर।
ऑनलाइन चालान के बाद बढ़ी संख्या
गत वर्षों में गली-तिराहों पर खड़े ट्रैफिक सिपाही वाहनों को रोककर उनके कागज मांगने के बाद कार्रवाई करते थे। उस समय बाइक सवार प्रभावशाली लोगों से बात कर यातायात पुलिस से अपना पीछा छुड़ा लेते थे, लेकिन अब तो वाहन स्वामी को पता ही नहीं चलता और चालान होने का मैसेज मोबाइल पर प्राप्त हो जाता है। ऑनलाइन व्यवस्था शुरू होने के बाद से चालान की संख्या में इजाफा हो गया। अधिकारियों की मानें तो शहर के 13 चौराहों पर बड़े शहरों की तर्ज पर ट्रैफिक लाइटें लगाईं गईं। अब यहां पर ऑनलाइन चालान की व्यवस्था भी रहेगी। आटोमैटिक चालान की व्यवस्था शुरू होने के बाद चालान की संख्या अधिक बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-यातायात के नियमों का पालन नहीं करने के कारण हादसे होते हैं। समय-समय पर हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाता है। साथ ही नियमों का पालन नहीं करने वालों के चालान की कार्रवाई जारी रहेगी। -एस. आनंद, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed