फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Wife went away with money and jewellery, palledar committed suicide

Shahjahanpur News: गंगा समेत सहायक नदियों की स्वच्छता के लिए चलेगा अभियान

Sat, 02 Sep 2023 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Wife went away with money and jewellery, palledar committed suicide
गंगा डिस्टिक प्लान के तहत गंगा समितियों के सदष्यों को ट्रेनिंग देती विशेषज्ञ।संवाद
शाहजहांपुर। गंगा को स्वच्छ व निर्मल बनाने के लिए राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन की ओर से शहर के एक होटल में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। इसमें प्रदेश के 13 जिलों की समितियों को प्रशिक्षण दिया गया। पहले चरण में शाहजहांपुर, बरेली और मुरादाबाद को प्रोजेक्ट के लिए चुना गया है।
विज्ञापन

राज्य गंगा मिशन और जर्मनी की संस्था जीआईजेड एसजीआर ने प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में राज्य गंगा स्वच्छता मिशन के यूनिट हेड नॉलेज एंड प्लानिंग मिथिलेश कुमार मिश्रा ने उपस्थित गंगा समितियों के सदस्यों को बताया कि प्रथम चरण में शाहजहांपुर, बरेली व मुरादाबाद जनपदों का गंगा प्लान तैयार हो गया है। शाहजहांपुर का प्लान अनुमोदन के लिए राज्य गंगा मिशन लखनऊ को भेजा गया है।
विज्ञापन

कार्यशाला का उद्देश्य गंगा समेत जिले की सभी नदियों, जलस्तर, भू-जलस्तर, ड्रेनेज, गंगा की सामाजिक और आर्थिक भागीदारी व नदियों के जरिए रोजगार उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षण में शामिल हुईं 13 जिलों की समितियां
प्रशिक्षण टीम में जर्मनी की निकोइलाई स्मिथ, तकनीकी सलाहकार अंजना पंत, मेराज अहमद, डब्ल्यू डब्ल्यू एफ से मो.आलम ने डिस्टिक प्लान बनाने का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान शाहजहांपुर, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, मुरादाबाद, रामपुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, संभल की समितियों ने हिस्सा लिया। जनपदों के जिला गंगा समिति प्रतिनिधियों के रूप में जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे विनय सक्सेना, जिला गंगा समिति सदस्य राकेश पांडेय, डीएओ सतेेंद्र यादव, डाॅ. सरोज कुमार, अजय कुमार त्रिपाठी, अश्वनी मिश्र, निहारिका पटेल, आदर्श कुमार, अनुज प्रताप, ललित कुमार, गौरव मिश्र व संबंधित विभागों के अभियंता व अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed