{"_id":"69f9020ae59fd288eb0ccae1","slug":"wife-used-to-go-to-her-parents-home-without-informing-husband-dispute-now-resolved-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-172416-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बिना बताए मायके चली जाती थी पत्नी, विवाद का निपटारा अब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बिना बताए मायके चली जाती थी पत्नी, विवाद का निपटारा अब
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र पर सोमवार को 20 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई। इनमें दो दंपती के बीच चल रहे मतभेद को वार्ता के माध्यम से दूर किया गया। एक मामले में पत्नी के बिना बताए मायके चले जाने पर दंपती के विवाद चल रहा था।
केंद्र प्रभारी मधु यादव ने बताया कि थाना सदर बाजार क्षेत्र के रहने वाले दंपती की शादी को करीब दस वर्ष हुए थे। करीब एक माह से युवक की पत्नी मायके में रह रही थी। युवक का आरोप था कि उसकी पत्नी बिना बताए अपने मायके चली जाती है। टोकने पर नाराज हो जाती है। कई बार पत्नी को समझाया।
दूसरी ओर थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के दंपती की शादी को करीब दो साल हुए थे। पीड़िता का कहना था कि उसका पति अपनी मां के कहने में अधिक चलता है, जिस कारण वह किराये के मकान में रहना चाहती है। वार्ता के बाद किराये के मकान में रहने के लिए तैयार हो गए और आपसी सहमति से समझौता कर लिया। इस मौके पर महिला मुख्य आरक्षी चंद्रकांता, मोनिका कुमारी आदि उपस्थित रहीं।