फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Wife used to doubt...the young man committed suicide by hanging himself in the room

Shahjahanpur News: पत्नी करती थी शक...युवक ने कमरे में फंदे से लटककर दी जान

Sun, 15 Jun 2025 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Wife used to doubt...the young man committed suicide by hanging himself in the room
मृतक रवि प्रजापति का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
कांट(शाहजहांपुर)। पत्नी से विवाद के बाद युवक ने कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। मृतक के भाई का आरोप है कि भाभी भाई पर बहुत अधिक शक करती थीं। भाई को फोन कर उनकी लोकेशन चेक करती थी। पुलिस ने सूचना के आधार पर शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कांट थाना क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी पूर्वी निवासी रवि प्रजापति की शादी डेढ़ साल पूर्व चौक कोतवाली क्षेत्र के बड़ी बिसरात निवासी कंचन के साथ हुई थी। शादी के एक माह बाद ही दोनों के बीच विवाद होने लगा था। आए दिन दोनों के बीच किसी न किसी बात पर झगड़ा होता रहता था। परिवार वालों ने रवि को रहने के लिए दूसरा मकान दे दिया था। इसके बावजूद दोनों का विवाद कम नहीं हुआ।
विज्ञापन

शुक्रवार रात भी दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद रवि कमरे में गया और फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। परिजनों ने बताया कि रवि की पत्नी उस पर शक करती थी। रवि काम से बाहर निकलता तो उसकी पत्नी कुछ देर में फोन कर उसकी लोकेशन पूछती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो काॅल करके भी देखती थी। पत्नी की इन आदतों से रवि बहुत परेशान हो गया था। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि तहरीर और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
कलह से परेशान युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी



शाहजहांपुर। निगोही क्षेत्र के पतराजपुर गांव में शुक्रवार की शाम पारिवारिक कलह से परेशान झब्बू लाल के 35 वर्षीय पुत्र नन्हे उर्फ कल्लू ने एक बाग में पेड़ से गले में गमछे का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली।




परिजनों ने पुलिस को बताया कि नन्हे की शुक्रवार शाम शाम घर के सदस्यों से किसी बात को लेकर कुछ कहासुनी हो गई। इसके बाद वह बिना खाना खाए ही घर से चला गया। रातभर तलाश करते रहे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। शनिवार को सुबह गांव के कुछ लोगों ने पश्चिम दिशा में पूर्व प्रधान के बाग के एक पेड़ में उसे फंदे पर लटका देखा तो घरवालों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। नन्हे चार भाइयों में सबसे छोटा व अविवाहित था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed