फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Wife, sister're not tear

नहीं रुक रहे पत्नी बहन के आंसू

Mon, 15 Jun 2015 09:13 PM IST
खुटार।
खुटार। Updated Mon, 15 Jun 2015 09:13 PM IST
विज्ञापन
Wife, sister're not tear
 एक तो पति की मौत का गम और ऊपर से न्याय नहीं मिलने का दर्द जगेंद्र की पत्नी के आंसू नहीं रुकने दे रहा है। धरना स्थल पर भी सहानुभूति के दो बोल सुनकर जगेंद्र की पत्नी सुमन सिंह फफक कर रो पड़ीं। उनका रुदन सुनकर जगेंद्र की बहन लवली सिंह भी बिलख उठीं। परिवार के लोगों को सांत्वना देने पहुंची पुवायां के पूर्व विधायक नेतराम की पत्नी भी दोनों को रोते देख फफक पड़ीं और कहा कि परिवार को न्याय दिलाने में वह कोई कसर नहीं छोडे़ंगी।
विज्ञापन

जगेंद्र की पत्नी ने रोते हुए कहा कि पति की हत्या के आरोपी राज्यमंत्री के खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई की बात कहकर उनके पति की शहादत का अपमान किया जा रहा है। उनके पति के साथ मारपीट की गई थी, जिसकी नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, इस मामले में आज तक गिरफ्तारी नहीं की गई, जबकि पति के खिलाफ झूठी रिपोर्ट मंत्री के निर्देश पर दर्ज की गई, जिसमें पुलिस पति को गिरफ्तार करने पहुंच गई और जिंदा जला दिया। यह कहां का न्याय है। यदि सत्तापक्ष के किसी व्यक्ति के साथ ऐसी घटना हुई होती तक भी क्या जांच के बाद कार्रवाई की बात कही जाती। सुमन और लवली का रूदन देखकर तमाम लोगों की आंखें नम हो उठीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed