फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   wife committed suicide when husband did not come home on Karva Chauth in Shahjahanpur

UP: करवाचौथ पर पति ने नहीं दिखाया था चेहरा, विवाहिता ने खुद को लगाई आग, आठ दिन बाद मौत

Thu, 09 Nov 2023 05:41 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 09 Nov 2023 05:41 PM IST
सार

करवाचौथ से एक दिन पहले ही विवाहिता का पति दिल्ली से गांव में लौटा था, लेकिन घर नहीं गया। इससे क्षुब्ध पत्नी ने आग लगा ली। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां आठ दिन बाद उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
wife committed suicide when husband did not come home on Karva Chauth in Shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में करवाचौथ के त्योहार पर पति घर नहीं आया तो नाराज विवाहिता ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। गंभीर हालत में उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां बृहस्पतिवार सुबह उसकी मौत हो गई। मायका पक्ष का आरोप है कि पति आबादी क्षेत्र में खेत की मांग कर रहा था। इसे लेकर वह पत्नी को परेशान कर रहा था। 

विज्ञापन


अल्हागंज थाना क्षेत्र के गांव बिचौला निवासी छोटे भैया ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी कंचन (25) की शादी गांव के ही रवि के साथ पांच साल पहले की थी। रवि दिल्ली में काम करता है। करवाचौथ से एक दिन पहले ही गांव में आ गया, लेकिन घर में रहने के बजाय रिश्तेदारों के घर पर ठहरा। एक नवंबर को करवाचौथ पर घर नहीं आने से नाराज होकर कंचन ने 11 बजे खुद को आग लगा ली। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंBareilly: आठवीं के छात्र की हत्या से सनसनी, खेत में पड़ा मिला लहूलुहान शव, चाकू से काटा गया गला
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर हालत में उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। बृहस्पतिवार की सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। छोटे भैया के अनुसार, दामाद जमीन की मांग कर रहा था। इसी को लेकर आए दिन कंचन को परेशान करता था। विवाद होने के चलते कंचन अपने मायके आकर रहने लगी थी। न्यायालय के आदेश के बाद दो माह पहले ही ससुराल में रहने गई थी।

फोन तक नहीं उठाता था रवि
कंचन और रवि के बीच लगातार विवाद चल रहा था। वह दिल्ली में नौकरी करने के लिए चला गया था। छोटे भैया के अनुसार, रवि अपनी पत्नी का फोन तक रिसीव नहीं करता था। इसी के चलते बेटी परेशान रहती थी। रवि की एक बेटी भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed