{"_id":"68691c8c390f00d7c207b57c","slug":"wife-beaten-for-opposing-third-marriage-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-147391-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: तीसरी शादी का विरोध करने पर पत्नी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: तीसरी शादी का विरोध करने पर पत्नी को पीटा
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर थाना सदर बाजार क्षेत्र की एक कॉलोनी की महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। साथ ही थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
महिला ने बताया कि उसकी शादी 2023 में हुई थी। शादी के छह माह बाद पता चला कि पति पहले से शादीशुदा है। उसकी एक बेटी भी है। महिला ने बताया कि अब पति का एक तीसरी महिला से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। पति उसके साथ रह रहा है। जानकारी होने पर जब उसने विरोध किया तो पति ने मारपीट की। मारने की धमकी दी।
कई बार थाने जाकर पुलिस से शिकायत की, लेकिन पति ने मामले को निपटा दिया। जून में पति ने उस महिला से शादी भी कर ली। विरोध करने पर कहा कि 50 हजार रुपया लेकर बच्चे के साथ कहीं चली जाओ। आरोप है कि पति घर में रखे 70-80 हजार रुपये लेकर चला गया है। दूसरी महिला ने उसकी सोने की चेन भी तोड़ दी है। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि इस मामले में एक रिपोर्ट दर्ज है। जांच की जा रही है।