फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   wife and girlfriend beat the young man in shahjahanpur

धोखेबाज की धुनाई: पुवायां में पत्नी और प्रेमिका ने युवक को जमकर पीटा, भागा तो पीछा करके पकड़ा

Sun, 11 Jun 2023 04:47 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 11 Jun 2023 04:47 PM IST
सार

शाहजहांपुर में शादीशुदा युवक को इश्कबाजी करना भारी पड़ गया। वह चोरी छिपे प्रेमिका से मिलने उसके घर गया। पीछे से पत्नी पहुंच गई। दोनों ने मिलकर उसकी धुनाई कर दी। 

विज्ञापन
wife and girlfriend beat the young man in shahjahanpur
पति को पकड़ कर ले जाने का प्रयास करती महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के पुवायां में शनिवार को दंपती और एक महिला के बीच भीड़भाड़ वाले तीन स्थानों पर जमकर मारपीट हुई। बाद में युवक की पत्नी और दूसरी महिला युवक को थाने ले गई। थाने में देर शाम तक पंचायत चलती रही। बताया गया है कि युवक का महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह उससे मिलने आया था, पीछे से उसकी पत्नी आ गई और दोनों को पकड़ लिया। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- चरित्र पर शक: 10 साल की लव स्टोरी का दर्दनाक अंत, पूजा ने परिवार ठुकराकर की थी शादी, पति बोला- वो बेवफा थी...
विज्ञापन


पुवायां क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का पुवायां कस्बे के एक मोहल्ले में महिला के घर आना जाना है। शनिवार दोपहर युवक महिला के घर पहुंचा तो पीछे से उसकी पत्नी भी आ पहुंची। युवक की पत्नी और महिला के बीच मारपीट होने लगी तो युवक मौके से खिसक लिया और खुटार रोड पर पहुंच गया। पीछे से दोनों महिलाएं भी खुटार रोड पर पहुंचीं और युवक को पीटना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ने युवक पर लगाए आरोप 

पत्नी पति पर महिला के साथ रहने और महिला उस पर जबरन घर में घुसने का आरोप लगा रही थी। लोगों के बीच बचाव करने पर मामला शांत हो गया। युवक पुरानी तहसील परिसर की ओर से चला गया। बाद में युवक की पत्नी और दूसरी महिला वहां भी पहुंच गईं और तीनों के बीच फिर से मारपीट शुरू हो गई। यहां भी भारी भीड़ जमा हो गई। 

ये भी पढ़ें- पिता की शर्मनाक करतूत: एक लाख रुपये में किया बेटी का सौदा, ग्राहक ने कमरे में कैद कर किया टॉर्चर

किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इस बीच दोनों महिलाएं युवक को लेकर थाने पहुंच गईं। पत्नी ने युवक पर धोखा देकर महिला के साथ रहने का आरोप लगाया। महिला आरोपों से इनकार कर युवक पर परेशान करने का आरोप लगाया। देर शाम तक किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी थी। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने कहा कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed