फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   man attacked his wife and children with a knife in Shahjahanpur

Shahjahanpur: ससुराल आए युवक ने पत्नी-बच्चों पर किया चाकू से हमला, महिला सिपाही के कमरे में लगाई आग

Mon, 10 Feb 2025 01:41 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 10 Feb 2025 01:41 PM IST
सार

शाहजहांपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवक ने अपनी पत्नी और बच्चों पर चाकू से हमला कर दिया। बीचबचाव करने पर लोगों को भी चाकू मारे। वहीं महिला सिपाही के कमरे में आग लगा दी। 

विज्ञापन
man attacked his wife and children with a knife in Shahjahanpur
पीड़ित महिला और उसके बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में ससुराल आए युवक ने पत्नी और बच्चों समेत छह लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी ने महिला सिपाही के कमरे में आग लगा दी। छत से कूदकर जान देने की धमकी दी। सूचना पर पहुंची सदर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। 

विज्ञापन


सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला दिलाजाक की आर्य नगर कॉलोनी में दूरसंचार विभाग से सेवानिवृत्त कर्मी निर्मल कुमार रहते हैं। उनकी पांच बेटियों में दूसरे नंबर की शालू का विवाह फर्रुखाबाद में विक्रम के साथ हुआ है। दंपती के बीच रिश्ते मधुर नहीं हैं। इस कारण शालू कुछ समय से दो बेटियों व बेटे आर्यन के साथ मायके में रह रही है।
विज्ञापन


रविवार की सुबह सात बजे विक्रम ससुराल में आ धमका। बताते हैं कि दंपती के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।  भड़के विक्रम ने रसोई से सब्जी काटने वाला चाकू उठाकर शालू पर वार कर दिया। सिर में चाकू लगने से वह घायल हो गई। बड़ी बेटी सिमरन और स्वाति मां को बचाने आईं तो उन पर भी हमला कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिमरन के चेहरे व स्वाति की अंगुली कट गई। बेटा आर्यन के भी हल्की चोट आई है। शोर-सुनकर निर्मल भी आ गए। उनके ऊपर भी आरोपी हमलावर हो गया। शोर सुनकर आए पड़ोसी अमित कुमार के हाथ पर वार कर दिया। 

 

महिला सिपाही के कमरे में लगाई आग 
विक्रम ने नीचे के कमरे में घरेलू कपड़ों में आग लगा दी। विवाद के दौरान मकान में किराये पर रहने वाली महिला कांस्टेबल सीमा बाहर निकलीं तो विक्रम उनके कमरे में घुस गया। दरवाजा बंद कर कमरे में आग लगा दी। इससे महिला सिपाही की चारपाई, कपड़े और अन्य सामान जल गया। 

सूचना पर पहुंची डायल 112 और दमकल यूनिट की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाई। इस बीच आरोपी छत से कूदकर जान देने की धमकी देने लगा। करीब दो घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर सदर अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 

शोर सुनकर अंदर गए थे अमित
पड़ोस में रहने वाले अमित को प्रतीत हुआ कि निर्मल के मकान में बंदर लड़ रहे हैं। वह सीधे ही  अंदर पहुंच गए। वहां विक्रम ने उनके ऊपर हमला कर दिया। उनके हाथ में जख्म होने पर खून रिसने पर वह बाहर की ओर भागे। दोपहर में पुलिस के दोबारा आने पर उन्होंने जानकारी दी।

मुकदमा वापस लेने का बना रहा था दबाव 
शालू ने बताया कि उसकी शादी करीब 22 साल पहले विक्रम से हुई थी। विक्रम मेडिकल स्टोर चलाता है। 24 जनवरी को उसने फर्रुखाबाद में घर में कमरे में बंद कर मारपीट की थी। उन्होंने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस बुलाई थी। पुलिस ने तमंचा व कारतूस भी बरामद किया था। उनकी तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। उसके बाद वह अपने मायके आ गई थी, तब से विक्रम मुकदमा वापस लेने का दवाब बना रहा था। पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई थी।   

पति की हरकतों से परेशान होकर आ गई  थी मायके
विक्रम और शालू की बेटी सिमरन बरेली के एक कॉलेज से बीएससी कर रही है। दूसरी बेटी बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। विक्रम की आदतें ठीक नहीं होने के चलते आए दिन दंपती में विवाद होता था। इसलिए शालू बच्चों के साथ यहां आकर रहने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed