फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Wife alleges: Son-in-law and daughter concocted a false rape story for the sake of dowry.

Shahjahanpur News: पत्नी का आरोप-दहेज के लिए दामाद व बेटी ने रची दुष्कर्म की झूठी कहानी

Wed, 08 Jul 2026 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Wife alleges: Son-in-law and daughter concocted a false rape story for the sake of dowry.
सिंधौली / शाहजहांपुर। सिंधौली थाने में सौतेली बेटी से दुष्कर्म के आरोपी की तबीयत बिगड़ने के बाद हुई मौत के मामले में मंगलवार को उसकी पत्नी ने बेटी व दामाद के खिलाफ दहेज के लिए दुष्कर्म की झूठी कहानी रचने का आरोप लगाते हुए सिंधौली थाने की महिला हेल्पडेस्क पर तहरीर दी। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


महिला ने बेटी, दामाद, बेटी की ननद, सास और जेठ आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि उनके पति से दहेज की मांग की जा रही थी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पति दहेज की मांग पूरी नहीं कर सके। इसी कारण उन लोगों ने मिलकर षड्यंत्र किया। बेटी से दुष्कर्म की झूठी तहरीर दिलवाई।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस रविवार की सुबह पति को पकड़कर थाने ले गई। रात में पति की तबीयत बिगड़ गई। पुलिसकर्मी पहले सीएचसी ले गए, फिर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रास्ते में पति की मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने के बाद पुलिस ने परिवार को सूचना देने की जरूरत नहीं समझी। मौत के बाद सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मुंह में कपड़ा ठूंस कर करता था दुष्कर्म
किशोरी ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि जब वह मायके जाती तो उसका सौतेला पिता उसके साथ दुष्कर्म करता था। मना करने पर जान से मारने की धमकी देता था। कहता था कि कहीं भी मिल गई तो जान से मार देगा। फोन कर बुलाता था और न जाने पर गालियां देता था। आरोप है कि पिता उसके पति को प्रताड़ित कर रहा था। मना करने पर उसके पिता को जान से मारने की धमकी देता था। मायके गई तो वहां पायल रह गईं। आधार कार्ड नहीं दिया जा रहा था। आरोप है कि तीन साल तक मुंह में कपड़ा ठूंसकर पिता दुष्कर्म करता रहा। दुष्कर्म पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए पुलिस ने मंगलवार को बुलाया था लेकिन वह नहीं पहुंची। अब बुधवार को मेडिकल परीक्षण किया जाएगा।


--
बेटी के प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद उसकी मां की ओर से भी तहरीर मिली है। आरोपों की जांच कराने के बाद कार्रवाई की जाएगी। मामले में सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। दुष्कर्म पीड़िता का मेडिकल परीक्षण और बयान भी दर्ज किए जाएंगे।

-सौरभ दीक्षित, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed