फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   When the flood water of Khannaut river receded, a scene of devastation came to the fore

Shahjahanpur News: खन्नौत नदी की बाढ़ का पानी उतरा तो सामने आया बर्बादी का मंजर

Sun, 14 Jul 2024 04:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
When the flood water of Khannaut river receded, a scene of devastation came to the fore
लोधीपुर की खबर में, बाबूराम। संवाद
शाहजहांपुर। खन्नौत नदी की बाढ़ कम होने से कॉलोनियों से पानी निकलने लगा है। लोग अपने घरों को लौटने लगे हैं। मकानों का ताला खोलते ही बर्बादी का मंजर देखकर लोग बुरी तरह से परेशान हो रहे हैं। वर्षों से तिनका-तिनकाकर जोड़ी गई गृ़हस्थी एक झटके में बिखर गई है। महिलाओं की आंखों में आंसू हैं। मेहनत से बनाए आशियाने की बर्बादी देखकर लोगों बुरा हाल है।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से खन्नौत नदी किनारे का लोधीपुर क्षेत्र पानी में डूबा हुआ था। प्रशासन की मदद से लोगों को रेस्क्यू करके सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया था। अचानक बाढ़ आने से लोग साथ में कुछ कपड़े, जेवर आदि लेकर मकानों से निकल आए थे।
विज्ञापन

घर के अंदर फर्नीचर, वाॅशिंग मशीन, फ्रिज, टीवी सोफा, बेड, बाइक, खाने-पीने का सामान छूट गया था। जब शनिवार को पानी उतरने पर घर लौटे तो मकान के अंदर का मंजर देखकर कांप उठे। कीमती सामान पानी में डूबकर खराब हो गया था। कुछ देर तो लोगों की समझ में ही नहीं आया कि कहां से शुरुआत करें। लोगों ने सामान को घर के बाहर और छत पर सुखाना शुरू किया। बाइक खींचकर मिस्त्री के यहां बनवाने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
घर की सफाई में जुटीं महिलाएं, पुरुष बना रहे व्यवस्था
घर से सामान निकालने के बाद महिलाएं घरों की धुलाई और सफाई में जुट गईं हैं। घरों में कीड़े-मकौड़े और कीचड़ है तो कई मकानों में सांप और बिच्छू भी। कई मकानों की नींव दरक गई है तो कई का फर्श उखड़ गया है। यहां तक कि पानी के मोटर, इन्वर्टर आदि खराब हो गए हैं। लोग उनको सही कराने में जुटे हुए हैं।
-
पीड़ितों से बातचीत
पूरा मकान पानी में डूब गया था। परिवार के लोग घर की सफाई कर रहे हैं। बाजार से खाने-पीने के लिए कुछ जरूरी सामान लाना था। बाइक निकाली तो स्टार्ट नहीं हुई। मैकेनिक को दिखाने जा रहे हैं। सब बर्बाद हो गया।
- बाबूराम
-
मकान के अंदर पानी भरने से गृहस्थी का सारा सामान डूब गया। इलेक्ट्रानिक सामान से लेकर बिस्तर, बेड, खाने-पीने का खराब हो गया है। सामान को घर से बाहर निकालकर सुखा रहे हैं। कपड़े तक खराब हो गए हैं।
- नीलम
-
हमारा परिवार तीन दिन से बाढ़ में फंसा हुआ था। घर में पानी भर गया है। अब भी भरा हुआ है। सभी लोग छत पर रुके हैं। मकान का सारा सामान डूब गया है। प्रशासन की तरफ से खाने-पीने की भी कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
- आकाश मिश्रा
-
बाढ़ का पानी घुसने की वजह से चार दिन पहले मकान बंद करके रिश्तेदारी में चले गए थे। आज घर लौटे हैं। अब तक पानी पूरी तरह से निकल नहीं पाया है। घर में सामान डूबा हुआ है। परिवार के लोग घर से पानी निकाल रहे हैं।
- वैभव मिश्रा
-
बाढ़ का पानी उतरने के बाद आज परिवार के साथ घर लौटे तो देखा कि सारा सामान डूबकर खराब हो गया है। दो माह पहले बेटे की शादी हुई थी। शादी में मिला सारा सामान खराब हो गया है। उजड़ी गृहस्थी को बनाने में काफी समय लग जाएगा।
- शशि मिश्रा
-
पूरे मकान में कीचड़ भरा हुआ है। अंदर कीड़े-मकौड़े भी हैं। मकान की नींव को भी नुकसान पहुंचा है। अचानक बाढ़ आने की वजह से सामान सही से नहीं रख पाए। पूरा सामान डूब गया है। घर में खाने की कोई चीज नहीं बची है।

- किरन

लोधीपुर की खबर में, बाबूराम। संवाद

लोधीपुर की खबर में, बाबूराम। संवाद

लोधीपुर की खबर में, बाबूराम। संवाद

लोधीपुर की खबर में, बाबूराम। संवाद

लोधीपुर की खबर में, बाबूराम। संवाद

लोधीपुर की खबर में, बाबूराम। संवाद

लोधीपुर की खबर में, बाबूराम। संवाद

लोधीपुर की खबर में, बाबूराम। संवाद

लोधीपुर की खबर में, बाबूराम। संवाद

लोधीपुर की खबर में, बाबूराम। संवाद

लोधीपुर की खबर में, बाबूराम। संवाद

लोधीपुर की खबर में, बाबूराम। संवाद

लोधीपुर की खबर में, बाबूराम। संवाद

लोधीपुर की खबर में, बाबूराम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed