फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   When the campaign stopped, the encroachment again spread on the roads

खत्म हुआ अतिक्रमण विरोधी अभियान, फिर हुआ कब्जा

Thu, 30 Jun 2022 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
When the campaign stopped, the encroachment again spread on the roads
शाहजहांपुर के बहादुरगंज में दुकान का सामान सड़क पर रखकर किया गया अतिक्रमण । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। शहरवासियों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर निगम ने पिछले दिनों अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया था। शहर के प्रमुख मार्गों लेकर बाजारों में अतिक्रमण को हटाया गया। नाले के ऊपर किए निर्माण पर बुलडोजर भी चलाया गया। कुछ ही समय में व्यापारी अभियान का विरोध करने लगे तो अभियान रुक गया। अब फिर से अतिक्रमणकारी सक्रिय हो गए हैं। सड़कों पर ठेला लगाकर फल, सब्जी आदि बेचना शुरू कर दिया है। दुकानों के आगे सामान रखकर सड़क तक अतिक्रमण कर लिया है। बाजार में बुधवार को हमारी टीम को कुछ ऐसी स्थिति देखने को मिली।
विज्ञापन

12:00 बजे =बहादुरगंज
बहादुरगंज में जगह-जगह सड़क पर अतिक्रमण मिला। यहां लगभग हर दुकानदार द्वारा अपनी दुकान के आगे सड़क तक सामान सजाया गया हुआ है। इनमें कपड़ा व्यापारी, जनरल स्टोर संचालक, किनारा व्यापारी, बर्तन विक्रेता सभी शामिल रहे। इसकी वजह से संकरी हुई सड़क पर बार-बार जाम लगने की समस्या बनी रही।
विज्ञापन

12:15 बजे: घंटाघर मार्ग
घंटाघर मार्ग की दुकानों का भी आधे से ज्यादा सामान सड़क पर रखकर अतिक्रमण किया गया था। एक दुकानदार द्वारा लोहे की रैक (अलमारी) बनाकर अपनी दुकान के सामने सड़क पर रख दी गई। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी तरह से अन्य दुकानदारों द्वारा भी सड़क पर सामान रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

12:30 बजे: सदर बाजार
सदर थाना से लेकर बहादुरगंज तिकुनिया तक दुकानदारों द्वारा सड़क पर अतिक्रमण किया हुआ मिला। दुकानों के आगे जहां फुटपाथ तक सामान रखा जाता है। इतना ही नहीं दुकानदारों तथा ग्राहकों के वाहन भी सड़क पर ही वाहन खड़े किए हुए थे। जबकि पिछले दिनों अभियान के दौरान पूरे बाजार में अतिक्रमण हटवाया गया था।

समय-समय पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जाता है। फिलहाल अभियान रुका हुआ है। जल्द ही पुन: अभियान चलाकर अमिक्रमणकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। सभी से अपील है कि सड़क पर सामान रखकर अतिक्रमण न करें, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़े। - एसके सिंह, अपर नगर आयुक्त

शाहजहांपुर के घंटाघर मार्ग की  दुकान का सामान सड़क पर रखकर किया गया अतिक्रमण । संवाद

शाहजहांपुर के घंटाघर मार्ग की दुकान का सामान सड़क पर रखकर किया गया अतिक्रमण । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed