फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   When stuck in traffic, barricading was broken, police missing

Shahjahanpur News: जाम में फंसे तो बैरिकेडिंग तोड़ी, पुलिस नदारद

Thu, 14 Dec 2023 01:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 14 Dec 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
When stuck in traffic, barricading was broken, police missing
शाहजहांपुर। जेल रोड पर जाम से आजिज आ चुके लोगों ने बुधवार को बेरिकेडिंग हटा दीं और प्रवेश कर गए। इस दौरान मौके पर पुलिस भी नदारद रही। आगे जाकर कई सवारी वाहन खोदकर डाली गई मिट्टी में फंसकर पलटने से बच गए। उन्हें लोगों ने धक्का देकर निकाला।
विज्ञापन


मंगलवार को मुख्य मार्ग पर वाल्मीकि पार्क, अग्निशमन कार्यालय, कृष्णानगर मंदिर, चमकनी में सड़कों की जेसीबी से खोदाई की गई जहां पर पहले खोदाई हुई थी, वहां गड्ढों को भरने के लिए मिट्टी डाली गई है। कई जगह पर जलापूर्ति की लाइन लीकेज के चलते यह मिट्टी गीली हो गई। शिव मंदिर और परिषदीय विद्यालय के पास में गड्ढा खुला है। इससे लोगों को दिक्कत होती रही। बृज विहार कॉलोनी से अंटा चौराहा तक सड़क क्षतिग्रस्त और गड्ढे होने की वजह से उनमें पानी भरा रहा। कृष्णानगर में बेकरी के पास मिट्टी में ई-रिक्शा फंस गया। राहगीरों और यात्रियों ने धक्का देकर निकलवाया। इसी तरह से शिव मंदिर के पास में टेंपो का पहिया मिट्टी में धंस गया।
विज्ञापन

------
सीवर लाइन के मुख्य सड़क और गलियों में खोदाई होने के कारण कॉलोनी वासियों को परेशानी हो रही है। श्रद्धालु भी मंदिर में दर्शन के लिए नहीं आ-जा पा रहे हैं। जल निगम को शीघ्रता के साथ काम पूरा करवाना चाहिए। - हरीश बजाज, कृष्णानगर
विज्ञापन
विज्ञापन

----
अपनी परचून की दुकान का सामान लेने के लिए अक्सर बाजार आना-जाना होता है जबसे मुख्य मार्ग पर खोदाई शुरू हुई है, तब परेशानी बढ़ गई। अब गलियों की खोदाई भी शुरू कर दी है। - उदय प्रताप, चमकनी
----
अंटा वाली सड़क पहले से क्षतिग्रस्त है, उनकी दुकान के सामने ही तमाम गड्ढे हैं। साथ ही यहां पर हमेशा लीकेज रहता है, जिसका पानी गड्ढों में भरा रहने से वाहन चालकों और दुकानदारों को परेशानी होती है। - सुनील कुमार, बृज विहार कॉलोनी
-----
सीवर लाइन का कार्य जल्दी पूरा कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्य मार्ग पर 14 दिसंबर तक काम पूरा कराना है। गलियों में भी सीवर लाइन पड़ेगी, जिससे घरों से निकलने वाला गंदा पानी सीवर ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंच सके। - प्रवीण कुमार, अभियंता, जल निगम

-----
बुध बाजार में उमड़ी भीड़ तो शहर में लगा जाम
फोटो - 10
शाहजहांपुर। बहादुरगंज में बुधवार को लगने वाली बुध बाजार को लेकर ट्रैफिक पुलिस की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। इसकी वजह से बाजार में जाम लग गया। जबकि बुध बाजार में सस्ता सामान बिकने की वजह से बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। ऊपर से अंटा से जेल रोड पर सीवर लाइन बिछाने का कार्य चलने की वजह से इस मार्ग के वाहन बहादुरगंज और तारीन टिकली होकर निकल रहे हैं। घंटाघर से बहादुरगंज के रास्ते में जाम लगने के बाद लोग घंटाघर-लाल इमली चौराहे की रोड पर आए तो यहां भी जाम से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed