फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   When a complaint was made to the CM, officials ensured possession of the house was handed over.

Shahjahanpur News: सीएम से शिकायत की तो अधिकारियों ने दिलाया मकान पर कब्जा

Sun, 26 Jul 2026 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
When a complaint was made to the CM, officials ensured possession of the house was handed over.
जलालाबाद में आरोपी पक्ष की एसडीएम से होती नोकझोंक। संवाद
जलालाबाद। अधिकारियों की हीलाहवाली के चलते समझौते के बाद भी मकान पर कब्जा नहीं मिलने से परेशान चक चंद्रसेन गांंव के भगवान सिंह ने मुख्यमंत्री के जनता दर्शन कार्यक्रम में जाकर मामले की शिकायत की। इसके बाद अधिकारी, पुलिस और पीएसी के जवानों के साथ गांव पहुंचे और उन्हें मकान पर कब्जा दिला दिया। इस दौरान आरोपी पक्ष की अधिकारियों से तीखी नोकझोंक भी हुई, लेकिन अधिकारियों ने उनकी एक नहीं सुनी।
विज्ञापन

चक चंद्रसेन निवासी लोकपाल सिंह की दो पत्नियां थी। पहली पत्नी से एक बेटी और दूसरी से चार बेटे हैं। पहली पत्नी के दामाद भगवान सिंह का संपत्ति को लेकर दूसरी पत्नी के लड़कों से विवाद चल रहा है। कुछ माह पहले भगवान सिंह व दूसरे पक्ष के ब्रजेश सिंह के बीच मकान को लेकर बनी सहमति के बाद जिले के अधिकारियों के समक्ष एक समझौतानामा लिखा गया।
विज्ञापन

इसके तहत गांव वाला मकान भगवान सिंह और शाहजहांपुर स्थित मकान ब्रजेश सिंह को दिया जाना था। आरोप है कि समझौते के बाद भी ब्रजेश गांव का मकान देना नहीं चाहते थे। कई बार कहने के बाद भी अधिकारियों के ध्यान नहीं देने पर भगवान सिंह लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री से मिले और आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा और एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण यहां पहुंचीं। उनके निर्देश पर एसडीएम मधुसूदन गुप्ता, सीओ दीपक सिंह, तहसीलदार राघवेश मणि त्रिपाठी राजस्व कर्मियों और पुलिस तथा पीएसी बल के साथ गांव पहुंचे। दूसरे पक्ष के ब्रजेश सिंह का कहना था कि समझौते में गांव का यह मकान शामिल न करके अंटिया गांव में बना मकान देने पर सहमति बनी थी।
उन्होंने प्रशासन पर पुलिस का खौफ दिखाकर जबरन मकान पर कब्जा कराने का आरोप लगाते हुए आत्मदाह की चेतावनी दी, लेकिन अधिकारियों ने भगवान सिंह को कब्जा दिलवाकर मकान पर उनका दरवाजा भी लगवा दिया।

000
भगवान सिंह और दूसरे पक्ष के बीच पूर्व में हुए समझौते का अनुपालन कराते हुए वादी भगवान सिंह को मकान पर कब्जा दिलाने की कार्रवाई की गई है। दूसरे पक्ष के लोग अपना हित साधने के लिए बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।

-रजनीश मिश्रा, एडीएम प्रशासन

जलालाबाद में आरोपी पक्ष की एसडीएम से होती नोकझोंक। संवाद

जलालाबाद में आरोपी पक्ष की एसडीएम से होती नोकझोंक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed