फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Wheels of goods train derailed, report sent to headquarters

मालगाड़ी के पहिये पटरी से उतरे, मुख्यालय भेजी गई रिपोर्ट

Tue, 11 Jan 2022 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Wheels of goods train derailed, report sent to headquarters
शाहजहांपुर। रविवार रात को वर्ष 2022 का पहला डिरेलमेंट हो गया। हालांकि इससे यातायात पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा, लेकिन मालगाड़ी देरी से रवाना हुई। मामले की संयुक्त रिपोर्ट बनाकर मंडल मुख्यालय भेज दी गई है।
विज्ञापन

रात करीब 2:30 बजे पंडित रामप्रसाद बिस्मिल रेलवे स्टेशन के यार्ड में एक मालगाड़ी के पहिये पटरी से उतर गए। इसकी सूचना पर कंट्रोल को बिना सूचना दिए जैक लगाकर उठाने का कार्य किया। सोमवार सुबह 7 बजे तक पहियों को पटरी पर लाया गया और मालगाड़ी को रवाना किया।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक पीएस तोमर ने बताया कि मालगाड़ी के पहिये पटरी से उतर गए थे। जिन्हें जैक लगाकर पटरी पर लाया गया। इसके बाद मामले की जांच रिपोर्ट बनाकर मंडल मुख्यालय मुरादाबाद भेज दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हुए डिरेलमेंट, नहीं हुई कोई कार्रवाई
पिछले वर्ष करीब 12 बार डिरेलमेंट हुआ था। इसमें प्रमुख रूप से रोजा, बालामऊ, शाहजहांपुर में मालगाड़ी के चक्के पटरी से उतर चुके है। रोजा में टेल थ्रू हो चुका है, जिसमें एक ओर से ही गाड़ियों का संचालन है। बार-बार डिरेलमेंट होता है और ज्वाइंट बनाकर मुख्यालय भेजी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed