फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   wheather in city

कोहरा और शीतलहर से कंपकंपाए लोग

Mon, 12 Jan 2015 12:09 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Mon, 12 Jan 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
wheather in city
तापमान के लिहाज से नए साल में शनिवार सबसे ठंडा दिन रहा। रविवार को दिन में पारा मामूली चढ़ा, लेकिन रात में तापमान करीब चार डिग्री लुढ़क जाने के साथ ही कोहरा और शीतलहर से हाड़ कंपाने वाली सर्दी बरकरार रही। आसमान पर बादल छाए रहने से सोमवार को भी मौसम खराब रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

पहाड़ों पर आए बर्फीले तूफान की वजह से रविवार को सुबह से दिन ढले तक आम से लेकर खास तक सभी तबके के लोगों को सर्दी के साथ गलन का अहसास होता रहा। सनडे की छुट्टी का दिन होने के कारण नौकरीपेशा लोग घरों में ही कैद रहे। व्यवसायी वर्ग ने अपने प्रतिष्ठान खोले, लेकिन बाजारों में रोजाना की तरह चहल-पहल कम रही। इसका कारोबार पर भी असर पड़ा। हमेशा व्यस्त रहने वाली गल्ला मंडी के कारोबारी खाली बैठकर अंगीठी के आगे हाथ सेंकते दिखे।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे के बाद सूरज ने बादलों की ओट से झांकने की कोशिश की, लेकिन धूप नीचे नहीं उतरी। बाद में बादल घने हुए और कोहरा छाने लगा जिससे लोगों को सर्दी फिर से सताने लगी। गन्ना शोध परिषद के मौसम विश्लेषक सुरेंद्र सिंह यादव के अनुसार बीते दिन की तुलना में रात का तापमान घटकर 4.7 डिग्री सेल्सियस रह गया जिसकी वजह से दिन में मामूली बढ़े तापमान के बावजूद सर्दी सताती रही। उन्होंने सोमवार को भी आसमान पर बादल छाए रहने का अनुमान व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जनवरी में इन दिनों रही सबसे ज्यादा ठंड
                     अधिकतम तापमान  न्यूनतम
0 पांच जनवरी       19.6            10.9
0 छह जनवरी        15.3            8.5
0 सात जनवरी        14.2           7.9
0 आठ जनवरी       17.2            6.4
0 नौ जनवरी         16.6            8.6
0 10 जनवरी         11.8            8.2
0 11 जनवरी         12.7            4.7


कक्षा आठ तक सभी स्कूल 14 तक बंद  
शाहजहांपुर। कक्षा एक से लेकर आठ तक के सभी विद्यालय 14 जनवरी तक बंद रहेंगे। इसमें बेसिक, माध्यमिक, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड से संचालित सभी स्कूल शामिल हैं।

प्रदेश में शीतलहर चलने की वजह से ही शीतावकाश तीन दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। इस संबंध में डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि माध्यमिक, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड से संचालित सभी स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों का 14 जनवरी तक अवकाश रहेगा। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं क्षम्य नहीं होगी। वहीं, बीएसए राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि परिषदीय स्कूल, सहायता प्राप्त स्कूल, बेसिक शिक्षा से संचालित मान्यता प्राप्त सभी स्कूल बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed