{"_id":"64274660c9b970e4260a5a86","slug":"wheat-procurement-will-start-from-today-with-incomplete-preparations-shahjahanpur-news-c-4-1-113780-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अधूरी तैयारियों के साथ आज से शुरू होगी गेहूं खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अधूरी तैयारियों के साथ आज से शुरू होगी गेहूं खरीद
Sat, 01 Apr 2023 02:15 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 01 Apr 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपर। रबी विपणन वर्ष 2022-23 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर गेहूं की सरकारी खरीद शनिवार को अधूरी तैयारियों के साथ शुरू होगी। ग्रामीण क्षेत्र तो दूर, अभी तक मंडी परिसरों में प्रस्तावित क्रय केंद्र भी स्थापित नहीं हो सके। कई केंद्र प्रभारियों ने शाम तक अपने बैनर टांग दिए, लेकिन वहां अन्य सामान नहीं पहुंचा है। बृहस्पतिवार रात से हुई बारिश ने भी पहले दिन से गेहूं खरीद होने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।
इस वर्ष जिले में विभिन्न क्रय एजेंसियों के 182 क्रय केंद्र निर्धारित हुए। उनमें से 12 नए केंद्र डीएम ने कतिपय कारणों से शुक्रवार को निरस्त कर दिए। साथ ही उनके साथ पर 12 अन्य केंद्र स्थापित करने के निर्देश दिए है। जो केंद्र तय हुए, उनमें 22-22 केंद्र रोजा, जलालाबाद और तिलहर मंडी को दिए, लेकिन रोजा मंडी का एक क्रय केंद्र अन्य स्थान को स्थानांतरित कर दिया गया। अब रोजा मंडी में 21 क्रय केंद्र खुलने हैं। वहां शुक्रवार शाम तक अधिकांश केंद्रों के बैनर लगाकर अन्य सामान भी पहुंचाया जा चुका है, लेकिन आरएफसी और पीसीएफ के दो क्रय केंद्रों पर सिर्फ बैनर लगाकर उनके केंद्र प्रभारी कहीं चले गए।
खास यह है कि कई खरीद सत्रों में शुरुआती एक सप्ताह तक क्रय केंद्रों पर गेहूं की आवक नहीं होने से खरीद नहीं हो सकी। इस परिपाटी को तोड़ने के लिए डीएम ने अधिकारियों को सभी क्रय केंद्र खरीद शुरू होने से दो दिन पहले स्थापित कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन अधूरी तैयारियों के अलावा मौसम भी प्रतिकूल बना हुआ है। अधिकारी भी मानते हैं कि रात में हुई बारिश से भीगी फसलें सूखने और उनकी कटाई में दो-तीन दिन का समय लग सकता है। एक सप्ताह तक खरीद बहुत कम होने के आसार हैं।
विज्ञापन
मंडियों समेत सभी पूर्व निर्धारित स्थानों पर अधिकांश क्रय केंद्र स्थापित करने की शुक्रवार शाम तक सूचना मिल चुकी है। कहीं कोई कमी रह गई है तो उसे भी रात तक व्यवस्थित कर लिया जाएगा। बस चिंता यही है कि मौसम साथ नहीं दे रहा है। फसलें भीगने से शुरुआती एक सप्ताह तक सेंटरों पर गेहूं आवक बहुत कम होने के आसार हैं। प्रयास किया जा रहा है कि जिन किसानों ने फसल की कटाई कर उसे भीगने से बचा लिया है, उनका गेहूं पहले दिन नजदीकी केंद्रों पर खरीदा जाए। -अरुण कुमार त्रिपाठी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी