फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Wheat prices fell by Rs 80 to Rs 100 per quintal in mandis

मंडियों में गेहूं के भाव गिरने से सरकारी खरीद में सुधार की बढ़ी उम्मीद

Tue, 17 May 2022 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
Wheat prices fell by Rs 80 to Rs 100 per quintal in mandis
शाहजहांपुर। दुनिया में भारतीय गेहूं की मांग बढ़ने पर यहां से अन्य देशों को भारी मात्रा में गेहूं भेजा जा रहा था। शनिवार को केंद्र सरकार ने निर्यात पर रोक लगा दी। इससे मंडियों में गेहूं के दाम प्रति क्विंटल 80 से 100 रुपये गिर गए। अधिकारियों का कहना है कि सरकार के इस निर्णय से गेहूं की सरकारी खरीद में भी सुधार की उम्मीद बढ़ी है, लेकिन खरीद लक्ष्य पूरा होने की कोई संभावना नहीं बची है।
विज्ञापन

रबी विपणन वर्ष 2021-22 में एक अप्रैल से समर्थन मूल्य 2015 रुपये प्रति क्विंटल पर शुरू हुई गेहूं की खरीद डेढ़ माह में सिर्फ 3843 टन हो सकी, जो जनपद को मिले खरीद लक्ष्य 3.11 लाख टन के सापेक्ष सिर्फ दो प्रतिशत है। इस बार किसानों को समर्थन मूल्य से ज्यादा भाव गल्ला आढ़तों पर मिलने के साथ ही निजी कंपनियों द्वारा खेत से ही किसानों का गेहूं ऊंचे भाव पर खरीद लिए जाने से अधिकांश क्रय केंद्रों पर गेहूं की शुरू से आवक बहुत कम हुई।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार किसानों के घरों से खरीद करने के लिए सभी क्रय केंद्र मोबाइल कर देने के बावजूद समर्थन मूल्य पर गेहूं नहीं मिल रहा है। खास यह रहा कि इसी अवधि में जिले की रोजा मंडी समेत तिलहर, पुवायां, जलालाबाद और बंडा की मंडियों में गेहूं की बंपर आवक हुई। सरकारी केंद्र सूने पड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरुआत में 2200 भाव अब 2025
मंडियों में आढ़तों पर किसानों को शुरुआत में 2200 रुपये क्विंटल तक भाव मिला। बाद में आवक बढ़ी तो भी भाव 2100 से 2150 रुपये क्विंटल बना रहा। जैसे ही गेहूं निर्यात पर रोक की खबर आई, गेहूं के भाव में गिरावट आने लगी। सुबह आढ़तियों ने 2090 रुपये तक बोली लगाई जो शाम तक गिरकर 2025 से 2045 के बीच झूलती रही। अधिकारी भी मानते हैं कि खुले बाजार में गेहूं के भाव गिरने से अब सरकारी क्रय केंद्रों पर आवक बढ़ सकती है।

अभी 3843 टन गेहूं की सरकारी खरीद हुई है, जबकि प्राइवेट खरीद लगभग 25 लाख क्विंटल हो चुकी है। निर्यात पर रोक से मंडियों समेत खुले बाजार में गेहूं के भाव करीब 100 रुपये क्विंटल कम हो गए हैं। उम्मीद है कि जिन किसानों के पास गेहूं शेष बचा है, वह समर्थन मूल्य 2015 रुपये प्रति क्विंटल पर पर बिकवाली के लिए अपनी उपज लेकर सोमवार को क्रय केंद्रों पर आएंगे। कोई दिक्कत होने पर फोन नंबर 05842-221986 अथवा वाट्सएप नंबर 9519063411 पर संपर्क कर सकते हैं। -कमलेश कुमार पांडेय, प्रभारी जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed