फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Wheat laden trolley overturned on Kolaghat Pontoon bridge, jammed for four hours

Shahjahanpur News: कोलाघाट पैंटून पुल पर गेहूं लदी ट्रॉली पलटी, चार घंटे लगा जाम

Sat, 29 Apr 2023 01:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 29 Apr 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Wheat laden trolley overturned on Kolaghat Pontoon bridge, jammed for four hours
कोलाघाट पैंटून पुल पर ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से शुक्रवार को जाम लग गया। संवाद
मिर्जापुर। कोलाघाट पैंटून पुल पर शुक्रवार सुबह गेहूं लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से साढ़े घंटे से ज्यादा समय तक जाम लगा रहा। लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने क्रेन से ट्रैक्टर-ट्रॉली को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। डेढ़ साल बाद भी पक्के पुल पर यातायात शुरू नहीं हो पा रहा है। इधर, पैंटून पुल पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहने से लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

मिर्जापुर के ग्राम अतरी निजामपुर निवासी किसान रनवीर शुक्रवार सुबह सात बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली में गेहूं लादकर कोलाघाट पैंटून पुल से गुजर रहे थे। अचानक ट्रॉली पलटकर पुल से नीचे लटक गई। इससे पैंटून पुल पर जाम लग गया। लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने क्रेन से ट्रैक्टर-ट्रॉली को हटवाकर किसी तरह यातायात चालू करवाया। पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे यातायात बहाल किया जा सका।
विज्ञापन

किसान रनवीर ने बताया कि वह बृहस्पतिवार रात गहाई कराके गेहूं घर ले जा रहे थे। पैंटून पुल पर अधिक चढ़ाई होने के कारण ट्रैक्टर तो पुल पर चढ़ गया लेकिन ट्रॉली पलट गई। इससे उनका करीब 50 क्विंटल गेहूं रामगंगा में गिर गया। जाम में फंसे पुष्पेंद्र सिंह, विनोद दीक्षित, अखिलेश गुप्ता, पिंटू गुप्ता आदि ने कहा कि पक्के पुल की मरम्मत और जांच में लगभग डेढ़ साल गुजर गए हैं। अधिकारी जांच रिपोर्ट न आने का बहाना बनाकर हल्के चार पहिया वाहनों तक पर रोक लगाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed