फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Well-being is achieved by drinking nectar in the form of stories: Deepak

कथा रूपी अमृत पीने से होता है कल्याण : दीपक

Tue, 22 Aug 2023 10:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Well-being is achieved by drinking nectar in the form of stories: Deepak
कथा सुनाते व्यास दीपक कृष्ण शास्त्री
- फैक्टरी इस्टेट स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर पर भागवत कथा का दूसरा दिन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। फैक्टरी इस्टेट स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर पर श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन मंगलवार को कथा व्यास दीपक कृष्ण शास्त्री ने कथा सुनने की महिमा का महत्व बताया।
कथा व्यास ने कहा कि भागवत कथा ही संतों का धन है। कथा के सुनने मात्र से सारे विकार ही दूर हो जाते हैं। कथा रूपी अमृत से मनुष्य का कल्याण होता है। श्री शास्त्री ने कहा कि भागवत कथा पका हुआ फल है। उन्होंने कहा कि कथा कानों तक पहुंचने से इंसान खिंचा हुआ चला आता है।
विज्ञापन

श्री शास्त्री ने कहा कि भक्ति के बिना सब सूना है। जिसने भक्ति रूपी रस का पान कर लिया समझो उसका जीवन सफल हो गया। हरि भक्ति के बिना जीवन बेकार है। यदि इंसान को अपना जीवन सफल बनाना है तो उसे भक्ति मार्ग को अपना कर जीवन को सार्थक करना होगा। गुरु ही उस परम सत्य तक पहुंचा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथा व्यास ने कहा कि भक्ति के लिए व्यक्ति को नियम संयम से रहना चाहिए। नियम से हट कर चलने वाले को शांति नहीं मिलती। वह जीवन भर भटकता रहता है। विचार ही इंसान को देवता और दानव बनाते हैं। अच्छा विचार कल्याण और दुर विचार अकल्याण की ओर मोड़ता है।

उन्होंने कहा कि जिसे सदगुरु मिल जाता है उसके कल्याण के रास्ते पर जाने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने ‘वंदऊ गुरु पद परागा’ की व्याख्या कर कथा को और विस्तार दिया। उन्होंने संकीर्तन के माध्यम से श्री राधा-कृष्ण को याद किया। यजमान अर्चित खिलौरिया ने पूजन-अर्चन कराया। इस मौके पर ओसीएफ के एजीएम एके वर्मा, कार्य प्रबंधक रिषि बाबू, कुलदीप दीपक, राजीव सिंह भारत, राजेश कंचन, आशा श्रीवास्तव, विनीत गोस्वामी, रंजीव खिलौरिया आदि मौजूद रहे।

कथा सुनाते व्यास दीपक कृष्ण शास्त्री

कथा सुनाते व्यास दीपक कृष्ण शास्त्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed