फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Welcomed Union Minister with garland and farsa

Shahjahanpur News: केंद्रीय मंत्री का माला पहनाकर व फरसा देकर स्वागत किया

Sun, 06 Jul 2025 06:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 06:14 PM IST
विज्ञापन
Welcomed Union Minister with garland and farsa
शाहजहांपुर में प्रसाद भवन पर केंद्रीय मंत्री का स्वागत करते ब्राह्मण समाज के पदा​धिकारी व भाजपा
शाहजहांपुर। केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद का प्रगतिशील किसान कौशल मिश्रा की अगुवाई में ब्राह्मण समाज ने प्रसाद भवन में पहुंचकर 51 किलो की माला पहनाकर एवं फरसा देकर स्वागत किया। सभी ने जलालाबाद को परशुरामपुरी घोषित कराने के लिए आभार जताया।
विज्ञापन

भगवान परशुराम जन्मस्थली को अब तक जलालाबाद के नाम से जाना जाता था। केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने अप्रैल महीने में ही लोगों की आस्था को देखते हुए नगर का नाम परशुरामपुरी घोषित किए जाने की मांग शासन से की थी। उनकी मांग पर प्रदेश सरकार ने अपनी सहमति जताते हुए नगर का नाम परशुरामपुरी किए जाने का अनुमोदन दे दिया।
विज्ञापन

गृह मंत्रालय से प्रस्ताव पर अनुमति अपेक्षित है। जितिन प्रसाद ने कहा कि डबल इंजन की सरकार भगवान परशुराम की जन्मस्थली पर तीव्र गति से कराए विकास व सुंदरीकरण का कार्य करा रही है। स्वागत में विनीत मिश्रा, प्रदीप पांडे, भूपेंद्र सिंह भन्नु, राजेश शुक्ला, आलोक सिंह, अनिल तिवारी, मनमोहन द्विवेदी, रामू अग्निहोत्री आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed