शाहजहांपुर। कृष्णानगर के श्रीकृष्णा मंदिर की प्रभातफेरी के आठवें दिन रुचि वीर व मोहन गुप्ता के परिवार ने लड्डू गोपाल व किशोरी जू का स्वागत किया। मंगलवार सुबह से ही कटिया टोला में राधा नाम की गूंज सुनाई देने लगी। उनके परिजन मंदिर आए और वहां से लड्डू गोपाल व किशोरी जू को मंदिर के चांदी के सुंदर सिंहासन पर विराजमान कर भजन कीर्तन करते हुए अपने आवास पर लेकर आए।
श्रीराधानाम संकीर्तन मंडल के सदस्यों ने भजनों की रसधारा बहाई। कार्यवाहक प्रधान हरीश बजाज, गौरव अरोड़ा, रविंद्र मिश्रा आदि के भजनों पर लोग थिरकने लगे। मंदिर कमेटी की तरफ से आशीष मेहरोत्रा व अनूप गुप्ता ने रुचि गुप्ता के परिवार को दी। मीडिया प्रभारी दीप गुप्ता ने बताया कि बुधवार की प्रभातफेरी का स्वागत अनूप गुप्ता के परिवार के लोग करेंगे। इस अवसर पर कंचन गुप्ता, सीमा गुप्ता, अमिता गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद