फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Weather takes its toll... 32 patients admitted to 40-bed children's ward.

Shahjahanpur News: मौसम की मार...40 बेड के बच्चा वार्ड में 32 मरीज भर्ती

Tue, 01 Sep 2026 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Weather takes its toll... 32 patients admitted to 40-bed children's ward.
राजकीय मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में भर्ती मरीज। संवाद - फोटो : Samvad
शाहजहांपुर। बदलते मौसम का असर बच्चों की सेहत पर भी पड़ रहा है। राजकीय मेडिकल कॉलेज की बाल रोग ओपीडी में वायरल बुखार, उल्टी-दस्त, पेट दर्द और जलजनित बीमारियों से पीड़ित बच्चों की संख्या बढ़ गई है। सोमवार को मेडिकल कॉलेज के 40 बेड के बच्चा वार्ड में 32 मरीज भर्ती थे। बच्चों को स्वस्थ होने में एक सप्ताह का समय लग रहा है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में इन दिनों रोजाना 1500 से अधिक मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं। इनमें बाल रोग विभाग की ओपीडी में करीब 100 से 150 बच्चे उपचार के लिए आ रहे हैं। डॉक्टर के अनुसार, मौसम में बदलाव के कारण बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है। बासी खाना, दूषित पानी और गंदगी संक्रमण का प्रमुख कारण बन रहे हैं।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने अभिभावकों से बच्चों के खानपान और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि बच्चों में लगातार बुखार, उल्टी-दस्त, कमजोरी या शरीर में पानी की कमी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल मेडिकल कॉलेज या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed