{"_id":"60ef2bf58ebc3e10316968bc","slug":"weather-shahjahanpur-shahjahanpur-news-bly453140975","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश को तरसे लोग, बादलों ने बढ़ाई उमस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश को तरसे लोग, बादलों ने बढ़ाई उमस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। मौसम को लेकर लगाए जा रहे पूर्वानुमानों को धता बताते हुए मंगलवार शाम से छाए बादलों ने बारिश की सौगात देने के बजाय उमस बढ़ा दी। गर्मी बढ़ाने में बाकी कसर बुधवार को सुबह से निकली तेज धूप ने पूरी कर दी।
हालांकि, दिन भर बादल मंडराते रहने से धूप कम निकली। इस वजह से दिन में अधिकतम तापमान 0.5 डिग्री घटकर 36 डिग्री सेल्सियस हो गया, लेकिन उमस का पलड़ा भारी रहने से जनजीवन को कोई खास राहत नहीं मिली। अब मौसम वैज्ञानिक ने वायुदाब में अचानक हुए परिवर्तन को मौसम में बदलाव का सूचक मानते हुए बृहस्पतिवार को वर्षा होने का अनुमान व्यक्त किया है।
इससे पहले, गत शुक्रवार की शाम वायुदाब में सात अंक की कमी होने पर बारिश की संभावना बढ़ी थी, लेकिन अगले दिन से बैरोमीटर की रीडिंग उछलने लगी। शनिवार से सोमवार शाम तक वायुदाब सामान्य से अधिक बना रहा। इस वजह से हवा भी चलती रही, लेकिन मानसूनी बादल उमड़ते-घुमड़ते रहे। इसे देखते हुए मौसम के जानकारों ने हल्की बारिश होने के कयास लगाए, लेकिन यह अनुमान केवल कुछ ग्रामीण इलाकों में ही फलीभूत हुआ। शहर और उसके आसपास के इलाकों के उमस भरी गर्मी से बेचैन लोग बूंदाबांदी को तरसते रहे।
विज्ञापन
अपवाद के तौर पर सोमवार को दोपहर कुछ देर बूंदाबांदी हुई, लेकिन बाद में तेज हवा बादलों को अपने साथ उड़ा ले गई। बीते दिन से वायुदाब में कमी आने पर एक बार फिर से बादल घने होने शुरू हुए, लेकिन बरसे नहीं।
नतीजा यह हुआ कि बीते 24 घंटे की तुलना में मंगलवार रात में न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री बढ़कर 28 डिग्री सेल्सियस हो गया। इस वजह से रात में लोग चैन से नहीं सो पाए और सुबह से धूप ने उमस बढ़ाकर बेचैन करना शुरू कर दिया।
आज सुबह से शाम तक वायुदाब में 24 अंक के विचलन से दिल्ली, एनसीआर में भारी वर्षा के बाद अब मानसूनी बादल पश्चिमी यूपी से जनपद की ओर बढ़ रहे हैं। रात में वायुदाब कम होने की दशा में बृहस्पतिवार को सुबह तक बादल घने होकर बरस सकते हैं। - डॉ. मनमोहन सिंह, मौसम वैज्ञानिक, गन्ना शोध परिषद