फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   weather

शुक्रवार रात हुई 6.2 मिलीमीटर बारिश

Sun, 04 Jan 2015 12:06 AM IST
श्ााहजहांपुर
श्ााहजहांपुर Updated Sun, 04 Jan 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
weather
रोजाना करवट बदलने वाले मौसम का शनिवार को भी रुख बदला हुआ नजर आया। शनिवार को कभी बादल छाए तो कभी धूप निकल आई। सूरज और बादलों की इस लुकाछुपी के बावजूद लोगों को सर्दी का एहसास कम हुआ, जबकि बादल और रिमझिम फुहार ने लोगों को परेशान किया।
विज्ञापन

बीते दो दिनों से बारिश होने और बादल छाने की वजह से जहां सर्दी बढ़ गई थी, वहीं शनिवार को मौसम में कुछ बदलाव नजर आया। कुछ देर के लिए धूप निकली तो अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस का उछाल आ गया। इससे लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिली। वहीं शुक्रवार की रात में करीब 6.2 मिलीमीटर बारिश हुई। इस वजह से सड़कों पर दिन भर फिसलन बनी रही।
विज्ञापन


आज भी सकती है बूंदाबांदी
गन्ना शोध परिषद के मौसम विश्लेषक सुरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि शुक्रवार को मौसम में बदलाव के लक्षण नहीं दिखाई दिए। इस वजह से शनिवार जैसा ही मौसम रहेगा। रविवार को बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी होने से इंकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों ने 40 बंदियों को बांटी जैकेट
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता के सौजन्य से व्यापारियों ने जिला कारागार में बंद 40 बंदियों को जैकेट वितरित कीं। साथ ही जेलर मनीष कुमार द्वारा बताया कि  100 बंदियों की नजर कमजोर है, इस पर व्यापारियों ने नजर का चश्मा दिलाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ, जिला महामंत्री नाजिम खां, धर्मपाल रैना, अभिषेक गुप्ता आदि मौजूद रहे।


सर्दी से बचने को जलाए गए अलाव
लोगों को भीषण सर्दी से बचाने के लिए नगर पालिका परिषद की ओर से शहर में विभिन्न स्थानों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं। इसके साथ ही विद्या प्लाई एंड बोर्ड की ओर ने शहर में करीब 30 स्थानों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed