फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Weather changed again, temperature dropped due to drizzle

Shahjahanpur News: मौसम ने फिर बदली करवट, बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट

Wed, 05 Feb 2025 12:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 05 Feb 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Weather changed again, temperature dropped due to drizzle
जीआईसी तिराहा पर बारिश से बचने के लिए सर पर थैला रख कर जाता व्यक्ति। संवाद
शाहजहांपुर। बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी से सोमवार को दिन में ठिठुरन महसूस हुई। इससे जहां अधिकतम तापमान में गिरावट हुई तो न्यूनतम में इजाफा हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी और मौसम साफ रहने से धूप निकलेगी। अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 0.6 मिलीमीटर बारिश हुई है। वहीं, सोमवार को अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा था। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री की गिरावट और न्यूनतम तापमान में 2.4 डिग्री की वृद्धि हुई। डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बादल छाए रहने की वजह से न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है। मंगलवार शाम को उत्तरी हवा चल रही है। हल्के बादल हैं जो कि सुबह तक साफ होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में दो डिग्री तक गिरावट हो सकती है और अधिकतम तापमान में एक डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन

------
फसलों के लिए फायदेमंद
कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एनसी त्रिपाठी ने बताया कि तापमान में वृद्धि हो रही थी। बूंदाबांदी से जमीन में नमी आएगी जो कि गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद है। सरसों की अगेती फसल को हल्का नुकसान हो सकता है। अन्य फसलों और सभी सब्जियों के लिए फायदेमंद है।

जीआईसी तिराहा पर बारिश से बचने के लिए सर पर थैला रख कर जाता व्यक्ति। संवाद

जीआईसी तिराहा पर बारिश से बचने के लिए सर पर थैला रख कर जाता व्यक्ति। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed