फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   We have to connect with the Guru: Shankarnath

हमें गुरु में जुड़ना होता है : शंकरनाथ

Thu, 07 Nov 2024 01:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 07 Nov 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
We have to connect with the Guru: Shankarnath
बरेली मोड़ ​स्थित मैरिज लॉन में आयोजित आंतरिक सत्संग समारोह में मंचासीन वक्ता। स्रोत : समिति
शाहजहांपुर। रामाश्रम सत्संग मथुरा की ओर से आयोजित आंतरिक सत्संग में बुधवार को टूंडला से आए शंकरनाथ शर्मा ने प्रवचन दिया। उन्होंने संपूर्ण कैंपस में व्याप्त शक्ति के अनुभव को साझा किया। बोले कि हमें गुरु में जुड़ना होता है, न कि गुरु से जुड़ना होता है।
विज्ञापन

बरेली मोड़ स्थित मैरिज लॉन में तीन दिवसीय आयोजन के दूसरे दिन लखनऊ के डाॅ. सुभाष चंद्र शर्मा ने कहा कि समर्थ गुरु महाराज के अवतरण पर्व पर हमें उन भक्तों की याद आती है, जिन्होंने गुरु को ईश्वर से ऊंचा माना। आचार्य राजदेव सिंह ने कहा कि हमारे पास अपनी कमियों को देखने की दृष्टि नहीं है। यह दृष्टि गुरु के सामने बैठने से ही प्राप्त होगी।
विज्ञापन

आचार्य केसी श्रीवास्तव ने कहा कि जब हमारे जन्मों के पुण्यों का उदय होता है, तब हमें संत सभा, गुरु ध्यान सभा में बैठने का अवसर प्राप्त होता है। रामाश्रम सत्संग के साधना आयोजनों में हम तभी पहुंच पाते हैं, जब गुरु हमारे अंतर में बुलावा भेजते हैं। आचार्य विमल रस्तोगी, राजेंद्र प्रसाद, राम प्रकाश अवस्थी ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर निर्भय अग्रवाल, जय अग्रवाल, सुरेंद्र मिश्रा, अमित त्रिपाठी, रामपाल सक्सेना, आलोक श्रीवास्तव, प्रेम मोहन गुप्ता, डाॅ. मनमोहन गुप्ता, अजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed