{"_id":"60f7246c8ebc3e79b21069fb","slug":"wather-shahjahanpur-news-bly4537865158","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में बूंदाबादी, सुबह की बारिश से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में बूंदाबादी, सुबह की बारिश से मिली राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। तीन दिन पहले शुरू हुआ बारिश का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। सोमवार रात में बूंदाबांदी होती रही। मंगलवार सुबह को काली घटनाएं घिरने के साथ झमाझम बारिश हुई। दोपहर बाद तक बारिश होने से अधिकतम तापमान 1.3 डिग्री घटकर 28.2 डिग्री सेल्सियस रह गया। तेज बारिश होने से शहर में तमाम निचले स्थानों पर जलभराव और कीचड़ से लोग परेशान रहे।
दो दिन पहले रविवार को झमाझम बरसात से आर्द्रता शत-प्रतिशत हुई तो अधिकतम तापमान भी घटकर 28.7 डिग्री के निचले स्तर पर पहुंच गया। सोमवार को वर्षा कम होने और बादल हल्के पड़ने से धूप की गर्माहट फैली तो अधिकतम तापमान 0.8 डिग्री बढ़ा, लेकिन मंगलवार को सुबह से फिर बारिश शुरू हुई तो दिन के तापमान में और गिरावट आ गई।
चूंकि, दो दिन पहले हुई तेज बारिश से भीगी जमीन में पानी सोखने की ज्यादा क्षमता नहीं रही। इसलिए आज बारिश की शुरुआत होने के साथ जगह-जगह पानी भरने लगा। रोडवेज स्टेशन पर बसों के प्लेटफॉर्म पानी से डूब गए। यही नहीं, रोडवेज स्टेशन के सामने कैंट बोर्ड के भूखंड पर बना टैंपो स्टैंड तालाब में बदल गया। बाहर जाने वालों को टखनों तक पानी में घुसकर वाहनों मेें बैठना पड़ा। यही नहीं, टेलीफोन एक्सचेंज, लाल इमली चौराहा, बहादुरगंज पचराहा आदि स्थानों पर बरसाती पानी देर तक जमा रहा। उधर, गल्ला मंडी-लकड़ी मंडी मार्ग पर कीचड़ बनने से राहगीरों का चलना कठिन हो गया।
विज्ञापन
पेड़ की डाल गिरने से 33 केवी लाइन क्षतिग्रस्त
मंगलवार को दोपहर बारिश के दौरान तेज हवा चली तो शहर का पावर नेटवर्क फिर प्रभावित होने लगा। छावनी क्षेत्र मेें इमली रोड पर दोपहर करीब 1.30 बजे हवा के झोंकों से पेड़ की एक डाल टूटकर गोविंदगंज बिजली उपकेंद्र की 33 केवी हाईटेंशन लाइन पर गिर जाने से तार टूट गए। इस वजह से गोविंदगंज के सभी फीडरों से जुड़े इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। उधर, गीले तार आपस मेें टकराने से हुए शार्ट सर्किट के कारण बहादुरगंज से निकले मुख्य बहादुरगंज फीडर और बिजलीपुरा फीडर के जंपर जल गए। इस वजह से बहादुरगंज, गोविंदगंज, डीएम कंपाउंड कालोनी, रूफसचरन लेन, टाउनहाल, कटिया टोला, तारीन बहादुरगंज, तारीन टिकली, वहां की नई कालोनी की गलियों, बाड़ूजई प्रथम, बाड़ूजई द्वितीय, मल्हार मोड़ आदि क्षेत्रों के सैकड़ों घरों और प्रतिष्ठानों में करीब तीन घंटे तक बिजली संकट बना रहा। गोविंदगंज के प्रभारी अवर अभियंता जयंत कुमार के अनुसार अपरान्ह 3.15 बजे के बाद 33 केवी लाइन ठीक करके चालू कर दी गई।
रात से दोपहर तक 17 मिमी बारिश होने के कारण हवा में आर्द्रता का प्रतिशत बढ़ गया है। शाम को वातावरण में नमी 90 प्रतिशत से ज्यादा हो जाने से दिन के तापमान मेें भारी कमी आई है। शाम से हवा के कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने के कारण बुधवार को भी सुबह से बादल छाए रहने के साथ मध्यम से भारी वर्षा होने के संकेत मिल रहे हैं। - डॉ. मनमोहन सिंह, मौसम वैज्ञानिक, गन्ना शोध परिषद