फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   wather

तेज धूप खिली तो पारा उछला, आज बारिश के आसार

Thu, 17 Jun 2021 05:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 05:52 PM IST
विज्ञापन
wather
शाहजहांपुर। मंगलवार शाम से पश्चिमी-मध्य यूपी के जनपदों पर हवा के कम दबाव का क्षेत्र विकसित हुआ, लेकिन बुधवार को सुबह से वायुदाब बढ़ गया। इस कारण आसमान पर आधी रात के बाद से दोपहर तक काले-भूरे बादल घुमड़ते रहे। इस दौरान धूप निकलने से गर्मी के साथ उमस बढ़ी तो दिन में अधिकतम तापमान 3.5 डिग्री उछलकर 33.5 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार इस बार प्री-मानसून की बारिश एक सप्ताह पहले शुरू हो गई और इसी लिए अब मानसूनी वर्षा का दौर जल्द शुरू होने के आसार बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

बीते दिन सुबह से शाम तक वायुदाब सामान्य से औसतन 30 अंक कम बना रहा। इस वजह से बादलों ने शाम से आसमान की चौतरफा घेराबंदी की तो उमस प्रतीत होने लगी। इस वजह से रात में न्यूनतम तापमान भी 0.6 डिग्री बढ़कर 24.8 डिग्री सेल्सियस हो गया। चूंकि, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बीते दो दिन के दौरान रुक-रुककर बूंदाबांदी होने से वातावरण में आर्द्रता बढ़कर 90 प्रतिशत हो गई। इसलिए सुबह सूर्योदय के बाद तक नम हवा गर्मी से निजात दिलाकर ठंडक का अहसास कराती रही। बाद में दोपहर 12 बजे से सूर्यदेव ने बादलों की ओट से झांकना शुरू किया तो आर्द्रता उमस में बदलने लगी।
विज्ञापन

अपरान्ह तीन बजे तक धूप इतनी तेज रही कि आर्द्रता 41 प्रतिशत घटकर 49 फीसदी रह गई। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह बीते 24 घंटे की तुलना में वायुदाब अचानक बढ़ने के साथ तापमान और आर्द्रता में हुई वृद्धि को तेज बारिश होने का सूचक मानते हैं। उनका कहना है कि धूप के असर से वाष्प में बदली आर्द्रता बादलों के लिए अनुकूल होगी। इसे देखते बृहस्पतिवार को सुबह से तेज हवा चलने पर बादल घने होने के साथ देर रात से बृहस्पतिवार को सुबह तक तेज बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed